लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने गुजरात में पीएम मोदी के रोड शो पर कसा तंज, बोलीं- "वो और उनकी पार्टी वीवीआईपी है, इसलिए उन्हें माफ कर दिया जाएगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 5, 2022 15:13 IST

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली में जी-20 के लिए होने वाली बैठक के विषय में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके और प्रधानमंत्री के बीच में द्विपक्षिय नहीं है बल्कि जी-20 के विषय में है और इसमें अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। इसलिए इस बैठक का कोई अन्य अर्थ नहीं नि्काला जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजी-20 के संबंध में मुख्यमंत्रियों के लिए आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी पहुंची दिल्लीउन्होंने कहा कि पीएम और उनके बीच कोई द्विपक्षिय बैठक नहीं है, इसमें कई मुख्यमंत्री भाग लेंगे जी-20 लोगो विवाद पर सीएम बनर्जी ने कहा कि कमल के फूल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए था

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक के विषय में स्थिति को साफ करते हुए यह मुलाकात उनके और प्रधानमंत्री के बीच में द्विपक्षिय नहीं है बल्कि जी-20 के विषय में है और इसमें अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस वजह से पीएम के साथ हो रही इस बैठक को लेकर कोई विशेष अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। वहीं जी-20 लोगो के विवाद पर भी बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने स्पष्ट किया कि चूंकि कमल का फूल एक पार्टी विशेष का चिन्ह है, इस कारण उसे जी-20 का लोगो नहीं बनाया जाना चाहिए था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी दिल्ली में पीएम मोदी के साथ आमने-सामने की कोई बैठक नहीं होगी। यह जी-20 बैठक है। भले ही कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है लेकिन यह एक राजनीतिक दल का लोगो भी है, इसलिए इसे जी-20 लोगो के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, उनके पास कई अन्य विकल्प थे।

इसके साध ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुजरात चुनाव में मतदान के दिन प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो पर चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि मतदान के दिन रोड शो की अनुमति नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी वीवीआईपी हैं, इसलिए वे कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें माफ कर दिया जाएगा।

अब अगर जी-20 के बैठक के बारे में बात करें तो सोमवार को आयोजित हो रही इस बैठक के बारे में केंद्र की ओर से दी गई सूचना के अनुसार जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली यह सर्वदलीय बैठक राष्ट्रपति भवन में होगी और इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। जी-20 सम्मेलन के तहत अगले साल सितंबर तक देशभर में कई कार्यक्रम होंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक के लिए 40 राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया है।

वहीं ममता बनर्जी के दौरे के संबंध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सीएम बनर्जी दिल्ली में पीएम के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद सीधे राजस्थान के अजमेर जाएंगी और वहां पर ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाएंगी। उसके बाद 6 सितंबर को वो पुष्कर जाएंगी और उसके बाद सात दिसंबर को वापसी करते हुए दिल्ली में तृणमूल संसदीय दल के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में पार्टी द्वारा संसद की शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalजी20नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"