लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने ‘पाड़ाय पाड़ाय समाधान’ नामक नयी पहल की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 20:24 IST

Open in App

बोलपुर , 28 दिसंबर पश्चिम बंगाल सरकार के ‘दुआरे सरकार’ (यानी सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम के काफी सफल रहने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ‘पाड़ाय पाड़ाय समाधान’ नामक नयी पहल की घोषणा की जिसके तहत स्थानीय आस-पड़ोस की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम दो जनवरी को शूरू होगा और 15 फरवरी तक चलेगा।

बनर्जी ने यहां एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘ आस-पड़ोस तक पहुंचने के विशिष्ट अभियान वाला यह कार्यक्रम बड़े बुनियादी ढांचा संबंधी समस्याओं का नहीं बल्कि निगम, स्थानीय या सेवा संबंधी दिक्कतों का समाधान करेगा। यह दुआरे सरकार का पूरक होगा जो करोड़ों लोगों तक पहुंचा। यह नये साल का सौगात होगा। ’’

मुख्य सविव अल्पन बंदोपाध्याय ने कहा कि ‘‘दुआरे सरकार’ व्यक्ति उन्मुख कार्यक्रम है जबकि इस योजना में आसपड़ोस की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ‘‘पाड़ाय पाड़ाय समाधान’’ के लिए प्रधान सचिव और एक सचिव का कार्यबल नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘दुआरे सरकार’ की भांति ‘पाड़ाय पाड़ाय समाधान’ समयसीमा तरीके से काम करेगी और आवेदक अपने आवेदन की स्थिति पर नजर रख पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट