लाइव न्यूज़ :

मोरबी हादसे पर सीएम ममता ने कहा- 'इस पर कोई राजनीति नहीं, लोगों की जान ज्यादा महत्वपूर्ण है'

By रुस्तम राणा | Updated: November 2, 2022 17:27 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी क्योंकि लोगों का जीवन राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। कई लोग मारे गए हैं और कई अभी भी लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता ने बोलीं- घटना की जाँच के लिए SC के तहत एक न्यायिक आयोग बनाया जाएकहा - मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी क्योंकि लोगों का जीवन राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण हैबंगाल सीएम ने पूछा- ईडी, सीबीआई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं ?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मोरबी में हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में इस दुर्घटना पर राजनीति नहीं करने की बात कही है। गुजरात के मोरबी में रविवार को हुए झूला पुल गिरने के हादसे में 130 लोगों की जान चली गई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले कोलकाता हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे बनर्जी ने कहा कि घटना की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक आयोग का गठन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगी क्योंकि लोगों का जीवन राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। कई लोग मारे गए हैं और कई अभी भी लापता हैं। मोरबी की घटना की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के तहत एक न्यायिक आयोग बनाया जाना चाहिए।"

हालांकि बंगाल सीएम ने यह भी पूछा कि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियां त्रासदी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी निश्चित होनी चाहिए। 

गौरतलब है कि कोलकाता की एक व्यस्त सड़क पर 2016 में हुए एक पुल ढहने गया था जिस पर पीएम मोदी की ने इसे "धोखाधड़ी का कार्य" बताया था। पीएम की इस टिप्पणी पर उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं पीएम के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी क्योंकि यह उनका राज्य है..मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी।"

टॅग्स :Mamta Banerjeeप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो