लाइव न्यूज़ :

Tripura: पीके टीम की रिहाई के लिए 'दीदी' ने भेजे 2 मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2021 17:39 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम, I-PAC के 23 सदस्यों को रिहा करवाने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने दो मंत्रियों को त्रिपुरा भेजा, राजधानी अगरतला भेजे गए नेताओं में बंगाल के कानून मंत्री, शिक्षा मंत्री शामिल

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के दो मंत्रियों को ममता बनर्जी ने त्रिपुरा भेजा दो दिन से त्रिपुरा के होटल में नजरबंद हैं टीम पीके के 23 सदस्य

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम, I-PAC के 23 सदस्यों को रिहा करवाने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने दो मंत्रियों को त्रिपुरा भेजा है। राजधानी अगरतला भेजे गए नेताओं में बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक, शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु और टीएमसी सांसद रिताब्रता बनर्जी शामिल हैं।

TMC से जुड़े फील्ड वर्क के लिए त्रिपुरा में PK टीम

I-PAC टीम तृणमूल कांग्रेस से जुड़े फील्ड वर्क के लिए त्रिपुरा पहुंची थी। I-PAC के सूत्रों के मुताबिक, अगरतला में पुलिस ने टीम के सदस्यों को बिना किसी वजह के दो दिनों से होटल में रोका हुआ है। इस मामले में त्रिपुरा टीएमसी के अध्यक्ष आशीष लाल सिंह ने कहा कि बीजेपी की बिप्लब देब सरकार का लोकतंत्र पर यकीन नहीं है, सिंह ने कहा कि पुलिस ने दो दिनों से I-PAC टीम को होटल में नजरबंद कर रखा हुआ है, टीम के सदस्यों को किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को घेरा

इस मामले में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा, अभिषेक बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा कि त्रिपुरा में टीएमसी के कदम रखने से पहले ही बीजेपी डर गई हैं, वे बंगाल में हमारी जीत से इतने बौखला गए हैं कि उन्होंने अब 23 IPAC कर्मचारियों को नजरबंद कर दिया है, उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र भाजपा के शासन में खतरे में है।

पुलिस के मुताबिक राज्य के कोविड नॉर्म्‍स के तहत टीम को रोका गया है लेकिन टीम के मुताबिक सदस्यों के पास कोविड से संबंधी सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।

2018 में बीजेपी 60 में से 36 सीटें जीत पहली बार त्रिपुरा में अपनी सरकार बनाई थी। इससे पहले सीपीएम नेता माणिक सरकार 1998 से 2018 तक त्रिपुरा के चार बार सीएम रहे। 2018 त्रिपुरा चुनाव में टीएमसी अपना खाता नहीं खोल पाए थी, लेकिन बंगाल फतह करने के बाद इस बार पार्टी के हौसले बुलंद हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिप्लब कुमार देबत्रिपुरात्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप