लाइव न्यूज़ :

West Bengal: 'हम अपना खून देने के लिए तैयार हैं', सीएम ममता ने कहा, एनआरसी लागू नहीं होने देंगे

By धीरज मिश्रा | Updated: February 19, 2024 18:12 IST

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि हम अपना खून देने के लिए तैयार हैं। लेकिन बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे। ममता ने कहा कि हम बंगाल के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा एनआरसी लागू नहीं होने देंगे ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी ममता ने कहा कि हम बंगाल के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने देंगे

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि हम अपना खून देने के लिए तैयार हैं। लेकिन बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे। ममता ने कहा कि हम बंगाल के किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि जहां प्रशासन प्रशासन की तरह काम कर रहा है वहां उन्हें अपना काम करने की स्वतंत्रता दें। हमने कैंप लगाएं हैं ताकि जिन लोगों को समस्याएं हैं वे आएं हमें बताएं और हम उसे दूर कर दें। जिन लोगों का नाम काटा जा रहा है उन्हें हम एक अलग कार्ड देंगे।

किसी गरीब के साथ हम गलत नहीं होने देंगे। हमने एक पोर्टल तैयार किया है, जिसका नाम 'आधार ग्रीवेंस पोर्टल ऑफ वेस्ट बंगाल गवर्नमेंट' है। जिनका आधार कार्ड निष्क्रिय किया गया है वे हमें जल्द से जल्द बताएं जिससे उन्हें उनके गणतांत्रिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकार मिलते रहें। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से पूछती हूं कि वे यह गंदा खेल क्यों खेल रहे हैं। वे लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार, लाभार्थियों का अधिकार छीन रहे हैं, हम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं होने देंगे।

पीएम के नाम लिखी चिट्ठी

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि बंगाल में लोगों के आधार कार्डों को लापरवाही से निष्क्रिय करने की कड़ी निंदा करता हूं, खासकर पश्चिम बंगाल में एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों को निशाना बनाकर। बिना किसी पूर्व जांच या राज्य सरकार से परामर्श के आधार कार्ड को निष्क्रिय करने का केंद्र का एकतरफा निर्णय है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से वंचित करने की यह एक भयावह साजिश है। पत्र में आगे लिखा कि हम सभी भारत के नागरिक हैं। प्रत्येक निवासी बंगाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है, भले ही उनके पास आधार कार्ड हो या नहीं।

टॅग्स :Mamta Banerjeeनरेंद्र मोदीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)NRCCAA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो