लाइव न्यूज़ :

ममता के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रहने वाली सीट से भाजपा आगे

By भाषा | Updated: May 23, 2019 15:33 IST

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डी रत्ना से 64,000 मतों से आगे चल रही हैं।

Open in App

हुगली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी आगे चल रही हैं। इसी सीट के अंतर्गत आने वाले सिंगूर से भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक ममता बनर्जी ने राज्य की सत्ता से वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंका था।

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डी रत्ना से 64,000 मतों से आगे चल रही हैं।

2014 में रत्ना ने 1,89,084 मतों से जीत हासिल की थी। टाटा मोटर्स ने करीब 10 वर्ष पहले सिंगूर में दुनिया की सबसे सस्ती कार ‘नैनो’ कार बनाने के लिये कारखाना स्थापित करने के लिये जमीन का अधिग्रहण किया था, लेकिन ममता और उनकी पार्टी के नेतृत्व में किसानों के व्यापक आंदोलन के बाद उसे गुजरात स्थानांतरित करना पड़ा था।

परियोजना को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर पश्चिमी राज्य में स्थानांतरित किया गया था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट