लाइव न्यूज़ :

पटना: अगले महीने विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकती हैं ममता बनर्जी: टीएमसी सूत्र

By भाषा | Updated: May 29, 2023 13:43 IST

इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद बनर्जी ने कहा था कि तृणमूल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन राज्यों में पार्टी का समर्थन करेगी, जहां वे मजबूत हैं। तृणमूल सुप्रीमो ने यह उम्मीद भी जतायी थी कि सीट के बंटवारे में उन क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां वे मजबूत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पटना में जून महीने में विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में सीएम ममता बनर्जी के भी शामिल होने की बात सामने आई है। बता दें कि भाजपा के विरोधी दलों की बहुप्रतीक्षित बैठक 12 जून को पटना में हो सकती है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अगले महीने बिहार में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक से मिले संकेतों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी दलों की बहुप्रतीक्षित बैठक 12 जून को पटना में हो सकती है। 

टीएमसी के एक नेता ने यह खुलासा किया है

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘‘ममता बनर्जी के अगले महीने बिहार में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की संभावना है। वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में विपक्षी एकता बनाने और इसे मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा करेंगी।’’

ममता बनर्जी ने इससे पहले क्या कहा था 

गौर करने वाली बात यह है कि पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक आयोजित करने का विचार बनर्जी ने दिया था, जिन्होंने पिछले महीने कोलकाता में कुमार से मुलाकात की थी। इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद बनर्जी ने कहा था कि तृणमूल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन राज्यों में पार्टी का समर्थन करेगी, जहां वे मजबूत हैं। तृणमूल सुप्रीमो ने यह उम्मीद भी जतायी थी कि सीट के बंटवारे में उन क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां वे मजबूत हैं। 

विपक्षी एकता में सीएम नीतीश कुमार निभा रहे है अहम रोल

जद (यू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार पिछले साल अगस्त में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद से ‘‘विपक्षी एकता’’ का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर उनकी पार्टी में दरार डालने और उनका कद कम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। कुमार विपक्ष को एकजुट करने के अपने प्रयासों के तहत अभी तक उद्धव ठाकरे तथा शरद पवार जैसे कांग्रेस के सहयोगियों के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ भी चर्चा कर चुके हैं।  

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल