लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी चुनौती, कहा- संस्कृत मंत्रों को लेकर कर लें प्रतियोगिता

By विकास कुमार | Updated: March 19, 2019 18:36 IST

बीजेपी अक्सर ममता बनर्जी पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाती है. और उन पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षण करने का आरोप लगाती रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अक्सर ममता बनर्जी पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाती है.ममता बनर्जी ने कोलकाता में पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती दी है कि आइये संस्कृत मंत्रों को लेकर प्रतियोगिता कर लेते हैं. 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती दी है कि आइये संस्कृत मंत्रों को लेकर प्रतियोगिता कर लेते हैं. 

ममता बनर्जी मारवाड़ी सम्मलेन को संबोधित कर रहीं थी.

ममता बनर्जी ने कहा, "पूजा का मतलब ये नहीं होता कि आप केवल तिलक लगा लें. मैं अमित बाबू और मोदी बाबू को चुनौती देती हूँ कि आइये संस्कृत मंत्रों के जाप को लेकर मेरे साथ एक प्रतियोगिता कर लें. फिर देखते हैं कि कौन ज्यादा संस्कृत मन्त्रों का उच्चारण करता है. 

बीजेपी अक्सर ममता बनर्जी पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाती है. और उन पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का संरक्षण करने का आरोप लगाती है. 

ममता बनर्जी का बयान लोकसभा चुनाव से ठीक पहले काफ़ी मायने रखता है. क्योंकि बीजेपी ने बंगाल में मिशन 23 लांच किया है और हिंदूत्व के मुद्दों को हवा दे रही है. 

 

इसके पहले दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान ममता बनर्जी पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप भाजपा ने लगाया था. ममता बनर्जी का यह बयान लोकसभा चुनाव से पहले अपनी तथाकथित छवि को बदलने का एक प्रयास हो सकता है. 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब