लाइव न्यूज़ :

NRC पर बयानबाजी करना ममता ममता बनर्जी को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2018 08:45 IST

असम पुलिस ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से संबंधित बयानबाजी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App

पश्चिम बंगाल की सीएम ममत बेनर्जी के खिलाफ केस दर्ज  किया गया है।  असम पुलिस ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से संबंधित बयानबाजी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ममता बनर्जी ने कहा था,  मोदी सरकार असम से बंगालियों को बाहर निकालने की साजिश के तहत एनआरसी को अपडेशन कर रही है।

असम पुलिस के इस रूख के  बाद ममता की पार्टी ने तीथी प्रतिक्रिया पेश की है। ममता की पार्टी की ओर से कहा गया है,  ऐसी कोई कार्रवाई उन्हें बंगालियों के हितों की लड़ाई लड़ने से नहीं रोक पाएगी। जबकि बीजेपी ने आरोप लगाया है, ममता बनर्जी पर राजनीतिक फायदे के लिए इसको मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं।

बीजेपी ने ममता की निंदा

असम की बीजेपी सरकार ने ममता बनर्जी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये रूख बेहद अपमानजनक है। यह  पूरे असमवासियों का अपमान है और संविधान व सुप्रीम कोर्ट की भावना के खिलाफ है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के बयान की आलोचना करते हुए कई संगठनों ने समूचे असम में प्रदर्शन भी किया। 

पुलिस करेगी ममता की जांच 

ममता बेनर्जी की पुलिस जांच करेगी। ममता ने कहा था , 'मैं केंद्र की बीजेपी सरकार को आग से नहीं खेलने की चेतावनी देती हूं। यह करीब 1. 80 करोड़ लोगों को राज्य से खदेड़ने की केंद्र सरकार की साजिश है।' जिस पर पुलिस ने  शिकायत दर्ज कर ली है और नियमों के अनुरूप जांच करेंगे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 (A) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आईपीसी की यह धारा धर्म, नस्ल, जन्मस्थान, निवास और भाषा के नाम पर लोगों के बीच शत्रुता पैदा करने और सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश से संबंधित है।

तृणमूल ने बीजेपी पर लगाया आरोप

 ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर तृणमूल कांग्रेस ने असम पुलिस पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई उन्हें बंगालियों के हित की लड़ाई लड़ने से नहीं रोक पाएगी। तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्था चटर्जी ने कहा कि अगर बीजेपी और असम सरकार को लगता है कि वे पार्टी और ममता को मुसलमानों के हितों की लड़ाई लड़ने से रोक सकते हैं, तो वे पूरी तरह से भ्रम में हैं। 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीबीजेपीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण