लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी पर बरसीं ममता बनर्जी- झूठ बोलने पर कान पकड़कर 100 उठक-बैठक लगाने को कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 9, 2019 19:26 IST

Lok Sabha Elections 2019: गुरुवार (9 मई) को ही बांकुरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली की। पीएम ने सीएम ममता बनर्जी पर कोयला खदानों के लिए माफिया राज स्थापित करने और मजदूरों को उनके मेहताना से दूर रखने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तल्खी चरम पर देखी जा रही है।ममता बनर्जी ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा कोयला खदानों को लेकर लगाए आरोपों को साबित नहीं करने पर उन्हें उठक-बैठक लगाने को कहा।

Lok Sabha Elections 2019: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच तल्खी चरम पर पहुंच चुकी है। ममता बनर्जी के लगातार पीएम मोदी पर जोरदार हमले कर रही हैं। बांकुरा की एक जनसभा में ममता बनर्जी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं तो उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ेगी।

ममता बनर्जी ने कहा, ''मैं आपको चुनौती देती हूं अगर आप यह साबित कर दें कि हम से कोई कोयला माफिया का हिस्सा है तो मैं अपने सभी 42 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लूंगी। अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो आपको अपने कान पकड़कर जनता के सामने सौ उठक-बैठक लगानी पड़ेगी।''

दरअसल गुरुवार (9 मई) को ही बांकुरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली की। पीएम ने सीएम ममता बनर्जी पर कोयला खदानों के लिए माफिया राज स्थापित करने और मजदूरों को उनके मेहताना से दूर रखने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने कहा था, "आप बेहतर जानते हैं कि तृणमूल का माफिया राज किस तरह से कोयला खदानों में जारी है। तृणमूल नेता पैसा कमा रहे हैं, जबकि खदान के श्रमिक अपने पारिश्रमिक से वंचित हैं।"

रैली में पीएम मोदी ने यह भी कहा, ''दीदी देश के संविधान का अपमान कर रही हैं। वो कह रही है कि देश के प्रधानमंत्री को मानने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन उनको पाकिस्तान के पीएम को पीएम मानने में गौरव का अनुभव होता है।''

बांकुरा रैली में पीएम मोदी ने कहा, जब पश्चिम बंगाल में चक्रवात आया, मैंने दीदी बार-बार कॉल किया लेकिन अपने अहम के कारण उन्होंने पीएम से बात करना उचित नहीं समझा। केंद्र सरकार यहां के अधिकारियों के साथ बात करना चाहती थी और राज्य की मदद करना चाहती थी लेकिन दीदी ने उसके लिए बैठक से ही इनकार कर दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो