लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव का खेल बिगाड़ सकते हैं मामा साधु यादव, चुनावी दंगल में राबड़ी देवी को मिल सकती है भाभी से चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2022 16:45 IST

तेजस्वी यादव और राजद को झटना देने के लिए लालू यादव के साले साधु यादव ने एक नई चाल चली है। साधु यादव की पत्नी इंद्रा देवी बीएसपी के टिकट पर गोपालगंज से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज में तेजस्वी यादव को उनके मामा साधु यादव से मिल सकती है कड़ी टक्कर साधु यादव ने गोपालगंज सीट पर अपनी पत्नी को बसपा से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया हैसाधु यादव गोपालगंज से सांसद रहे हैं, लेकिन बीते कई सालों से उनका लालू परिवार से खटपट चल रहा है

पटना: बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में महागठबंधन की प्रतिष्ठा दाव पर लग गई है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनके मामा साधु यादव ही मुश्किल में खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने गोपालगंज सीट पर अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। साधु यादव की पत्नी इंद्रा देवी बीएसपी के टिकट पर गोपालगंज से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

दरअसल, इंद्रा देवी का मायका भी गोपालगंज में ही है। साधु यादव पहले से ही कहते रहे हैं कि गोपालगंज उनका घर है और वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। साधु यादव की पत्नी इन्द्रा देवी को बसपा ने गोपालगंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। गोपालगंज में अब तक साधू यादव यह चुनाव लड़ते आए हैं। वे गोपालगंज के सांसद भी रह चुके हैं। ऐसे में गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।

जिसमें एक ओर भाजपा, दूसरी तरफ महागठबंधन और बीच में लालू यादव के साले साधु यादव होंगे। इंदिरा यादव दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं। इसके पहले 2005 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुकी हैं। दरअसल, इंद्रा देवी का मायका भी गोपालगंज में ही है।

इसके पहले 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में साधु यादव ने बसपा से चुनाव लड़ा था और भाजपा विधायक दिवंगत सुभाष सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। इसमें भाजपा के सुभाष सिंह को 77791 वोट मिले थे, जबकि बसपा के प्रत्याशी रहे साधु यादव को 41039 वोट मिले थे।

वहीं महागठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के पोते आसिफ गफूर को महज 36460 वोट मिले थे। माना जा रहा है कि इस बार उपचुनाव में महागठबंधन से राजद चुनाव लड़ेगा, लेकिन अब तक प्रत्याशी के नाम का घोषणा नहीं हो सकी है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप