लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के अगले स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2023 11:55 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से में वो देश की उपलब्धियों को सबके सामने रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ये बयान 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण के दौरान दिया था।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह से अनुपस्थित थे।जब प्रधानमंत्री बोल रहे थे तो उनके लिए चिह्नित लाल कुर्सी खाली दिखी।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले 15 अगस्त को इसी लाल किले से में वो देश की उपलब्धियों को सबके सामने रखेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने ये बयान 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण के दौरान दिया था।

वहीं, अब खड़गे ने इसका जवाब देते हुए संवाददाताओं से कहा, "वह अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, वह ऐसा अपने घर पर करेंगे।" मालूम हो, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह से अनुपस्थित थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया था। जब प्रधानमंत्री बोल रहे थे तो उनके लिए चिह्नित लाल कुर्सी खाली दिखी।

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुपस्थिति पर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा जाहिर तौर पर इस बात से नाराज है कि मल्लिकार्जुन खड़गे लाल किले पर पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में शामिल नहीं हो पाए। 

उन्होंने पूछा कि क्या पार्टी को स्वतंत्रता दिवस पर अपने कार्यालय में झंडा फहराने की आजादी नहीं है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण