लाइव न्यूज़ :

भारत द्वारा वित्तपोषित परियोजना शुरू करने के करार पर मालदीव ने हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:00 IST

Open in App

मालदीव ने भारत द्वारा वित्त पोषित कनेक्टिविटी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बृहस्पतिवार को एक अनुबंध को अंतिम रूप दिया। इसे अवसंरचना क्षेत्र में मालदीव की सबसे बड़ी परियोजना बताया जा रहा है। ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना (जीएमसीपी) के तहत 6.74 किमी लंबा पुल और ‘कॉजवे लिंक’ का निर्माण किया जाएगा जो राजधानी माले को नजदीकी द्वीपों विलिंगली, गुहिफाल्हू और थिलाफुशी से जोड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि भारत की ओर से 10 करोड़ डॉलर के अनुदान और 40 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता के रूप में वित्त पोषित यह मालदीव में सबसे बड़ी अवसंचना परियोजना होगी। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने ट्विटर पर लिखा कि परियोजना के क्रियान्वयन का अनुबंध राष्ट्रीय योजना मंत्रालय, मालदीव के आवास एवं अवसंरचना विभाग और एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच हुआ है। एक के बाद एक किए कई ट्वीट में शाहिद ने मालदीव की विकास यात्रा में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम