कड़ाके की ठंड के बावजूद मकर संक्रांति पर लाखों लोगों ने लगाई 'आस्था की डुबकी'

By कोमल बड़ोदेकर | Published: January 14, 2018 08:59 AM2018-01-14T08:59:52+5:302018-01-14T09:16:39+5:30

गंगा सागर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Makar sankranti: Millions of people devotees taking holy dip | कड़ाके की ठंड के बावजूद मकर संक्रांति पर लाखों लोगों ने लगाई 'आस्था की डुबकी'

कड़ाके की ठंड के बावजूद मकर संक्रांति पर लाखों लोगों ने लगाई 'आस्था की डुबकी'

देशभर में मकर संक्रांति मनाई जा रही है। कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर स्नान करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं इलाहाबाद में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। 

14 और 15 जनवरी को होने वाले विशेष स्नान के लिए श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु संत भी इलाहाबाद पहुंचे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक कई वर्षों बाद इस बार मकर संक्रांति के दिन विशेष मुहूर्त में दुर्लभ संयोग बन रहा है। 



इसके अलावा गंगा सागर में स्नान के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुों डुबकी लगाने पहुंचे हैं। सागर द्वीप पर करीब 20 लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा सागर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। 


 

Web Title: Makar sankranti: Millions of people devotees taking holy dip

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे