लाइव न्यूज़ :

वीडियो: महाराष्ट्र के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा हादसा, दो प्लेटफॉर्म को जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कई घायल

By आजाद खान | Updated: November 27, 2022 19:39 IST

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जहां पर लोग घायलों की मदद करते और रेलवे ट्रैक से मलबे हटाते हुए देखे गए है। ऐसे में यह हादसा किस कारण हुआ है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोग बुरी तरह घायल हुए है।

मुंबई: महाराष्ट्र के चन्द्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर एक घटना घट गई है। यहां पर एक फुट ओवर ब्रिज के एक हिस्से के गिर जाने से करीब चार लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान यात्री ट्रैक को पार कर रहे थे। 

वहीं इस हादसे को लेकर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ का बयान भी सामने आया जिन्होंने घटना पर अपडेट दिया है। वहीं रेलवे ने भी बयान जारी कर घायलों को मुआवजे का एलान किया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार 27 नवंबर को शाम पांच बजे घटी है। बताया जा रहा है घायल लोगों में से कुछ लोगों की हालत काफी गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इस ब्रिज को लेकर यह कहा जा रहा है कि यह फुटओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म एक और दो को जोड़ता है। 

हादसे को लेकर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने क्या कहा

घटना पर बोलते हुए सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने कहा है कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम यह घटना घटी है। उन्होंने कहा कि यह घटना शाम के 5.10 बजे घटी है जिसमें बिज्र का प्री-कास्ट स्लैब का एक हिस्सा गिर गया है। 

उनके अनुसार, इस हादसे में चार लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। सुतार ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

रेलवे ने मुआवजे का किया एलान

हादसे को देखते हुए रेलवे ने मुआवजे का भी एलान किया है। ऐसे में सीपीआरओ ने कहा है कि जो लोग गंभीर रूप से घायल है उन्हें एक लाख रुपए और जो सामान्य रुप से घायल है उन्हें 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा। यही नहीं सीपीआरओ ने यह भी कहा कि गंभीर रुप से घायल लोग जल्दी से ठीक हो, इसके लिए डॉक्टर उनके इलाज में लगे हुए है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति