लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनावः ‘शिष्य होने की बात छोड़ो, वह मेरा 'चेला' भी नहीं’, शिवपाल सिंह यादव ने किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2022 18:10 IST

Mainpuri Lok Sabha seat by-election: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देडिंपल यादव और अखिलेश यादव ही विकास करेंगे।सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है।चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

इटावाः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य का नाम लिये बिना सोमवार को कहा कि वह उनके शिष्य या चेला नहीं हैं।

 

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने डिंपल यादव के खिलाफ शाक्य को मैदान में उतारा है।

शाक्य ने पिछले हफ्ते कहा था कि शिवपाल सिंह यादव उनके "राजनीतिक गुरु" हैं और वह उनका आशीर्वाद लेंगे। शिवपाल ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में अपने भतीजे एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्‍नी डिंपल यादव के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एक व्यक्ति आपके बीच घूम रहा है और वोट मांग रहा है ... वह कह रहा है कि वह मेरा 'शिष्य' है।’’

शिवपाल यादव ने शाक्य का नाम लिए बिना कहा, ‘‘शिष्य होने की बात छोड़ो, वह मेरा 'चेला' भी नहीं है। अगर वह शिष्य होता तो बता के जाता, छिपके नहीं जाता। वह एक महत्वाकांक्षी, स्वार्थी और अवसरवादी व्यक्ति है।" उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में ऐसा कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव के उनके भतीजे अखिलेश यादव के साथ "मतभेद" को भुनाने की उम्मीद में भाजपा ने शाक्य को मैदान में उतारा है।

हालांकि जब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ‘चाचा-भतीजा’ ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है, भाजपा की इस कथित योजना पर पानी फिर गया है। इस रैली में अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव भी शामिल हुए। इस रैली में शिवपाल यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करते हुए पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दें।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत होगी।’’ उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के अधूरे सपनों को वह और डिंपल यादव अखिलेश यादव के सहयोग से पूरे करेंगे। इस सीट पर उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है और चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :उपचुनावमैनपुरीमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप