लाइव न्यूज़ :

Maharashtra SSC Results 2018: आज आएगा 10वीं का  रिजल्ट, जान लें ये खास बातें 

By धीरज पाल | Updated: June 8, 2018 01:02 IST

Mahresults.nic.in SSC Result 2018: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड के राज्य शिक्षा मंत्री आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे। आज दोपहर १ बजे MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2018 (MSBSHSE Result 2018 / Maharashtra Board Result 2018) की घोषणा mahahsscboard.in पर होगी।

Open in App

महाराष्ट्र, 08 जून: SSC Result 2018: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड के राज्य शिक्षा मंत्री आज कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करेंगे। आज दोपहर १ बजे MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2018 (MSBSHSE Result 2018 / Maharashtra Board Result 2018) की घोषणा mahahsscboard.in पर होगी।  

मार्च से अप्रैल में आयोजित कक्षा 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित हुईं। इस बार लगभग 17.03 लाख छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।  

अलग-अलग डीविजन में कराता है महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम  

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन महाराष्ट्र माध्यमिक बोर्ड अधिनियम 1965 के तहत किया गया है। बोर्ड का सबसे प्रमुख कार्य महाराष्ट्र एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च 2018 में आयोजित की गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के अलग-अलग डीविजन में बांटा गया हैं। जैसे पूणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और काकोन जगहों पर बांटा गया है। 

वहीं, बीते साल बोर्ड की ओर से जारी किए गए 10वीं SSC के रिजल्ट में 88.74 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। जिसमें 91.46% लड़कियां पास हुई थीं और वहीं, 86.51% छात्र पास हुए थे। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा पहले ही समाप्त कर ली थी। महाराष्ट्र बोर्ड ने पूरे राज्य में लगभग 4,657 परीक्षा केंद्र की सुविधा प्रदान किया था।

यहां है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने का सबसे सरल तरीका

1-  महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in को लॉग इन करें।2- इसके बाद महाराष्ट्र बोर्ड SSC रिजल्ट 2018 (SSC Result 2018 Maharashtra Board / MH Class 10th Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें। 3- बोर्ड के 10वीं  के छात्र (MH SSC Result 2018 / Maharashtra SSC Result 2018 / MSBSHSE SSC Results 2018) लिंक पर क्लिक करें। 4- रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नंबर और नाम, पिता का नाम अंकित करें।5-  इसके बाद रिजल्ट ( MSBSHSE Result 2018 / Maharashtra Board Result 2018) आपके होमस्क्रीन पर होगा। छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें। 6. छात्र चाहें तो इसका प्रिंट आउट ले लें। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्समहाएचएसएससीबोर्ड.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"