लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के महोबा में तेज रफ्तार DCM पलटी, तीन प्रवासी मजदूरों की मौत, 12 से अधिक हुए घायल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 19, 2020 07:21 IST

महोबा में बीती रात झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर एक डीसीएम अचानक से पलट गई, जिसमें सवार 3 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देसभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि वाहन में लगभग 17 व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। 

लखनऊः कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं। इस बीच वे हादसे का शिकार हो रहे हैं। औरैया में हुए सड़क हादसे के बाद सोमवार देर रात महोबा में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महोबा में बीती रात झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर एक डीसीएम अचानक से पलट गई, जिसमें सवार 3 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हो गए। सभी घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया है कि वाहन में लगभग 17 व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। 

इस भीषण सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। साथ ही साथ घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका है कि यह डीसीएम हादसे का शिकार कैसे हुई है।   आपके बता दें, अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए सड़क हादसे में 27 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक और ट्राला की टक्कर के बाद दोनों वाहन निकट के गड्ढे में पलट गए थे और इस हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य तीन की बाद में मौत हुई। साथ ही साथ 36 अन्य घायल हो गए थे। 

यह हादसा तिकौली गांव में शिवाजी ढाबे के निकट हुआ था। दोनों ही वाहनों के ड्राइवरों, मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ औरैया के कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता, महामारी कानून और मोटर वाहन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर