लाइव न्यूज़ :

Mahavir Jayanti 2021: राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और पीएम ने दीं शुभकामनाएं, कहा-हम सभी देशवासी मिलकर कोरोना को हराएंगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2021 13:55 IST

Mahavir Jayanti 2021: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस को आज महावीर जयंती के नाम से जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देजैन समाज द्वारा पूरे भारत में भगवान महावीर के जन्म उत्सव के रूप मे 'महावीर जयंती' मनाई जाती है।देश में सामाजिक सुधार और शांति के महानतम पैगंबरों में से एक हैं।भगवान महावीर का जीवन संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है।

Mahavir Jayanti 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदने कहा कि जब देश मिलकर कोरोना महामारी से मुकाबला कर रहा है तो ऐसे समय वह भगवान महावीर से सबको स्‍वस्‍थ रखने की प्रार्थना करते हैं। महावीर जयंती को जैन समुदाय के शीर्ष त्योहारों में गिना जाता है।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महावीर जयंती की पूर्वसंध्या पर शनिवार को लोगों को शुभकामानाएं दीं और यह आह्वान भी किया कि सभी लोग घर पर रहकर यह पर्व मनाएं तथा कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘भगवान महावीर ने अहिंसा, करुणा और नि:स्वार्थ भाव की अपनी शिक्षाओं के माध्यम से सद्भाव और मानवता की प्रगति का प्रबुद्ध मार्ग प्रशस्त किया। वह वास्तव में हमारे देश में सामाजिक सुधार और शांति के महानतम पैगंबरों में से एक हैं।’’

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भगवान महावीर का जीवन संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है। जब हम सभी देशवासी मिलकर कोरोना के इस संकट का मुकाबला कर रहे हैं, ऐसे समय में महावीर जयंती पर मेरी भगवान महावीर से प्रार्थना है कि सभी को स्वस्थ रखें और हमारे प्रयासों को सफलता का आशीर्वाद दें।’’

उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह त्योहार जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और भारत तथा पूरे विश्व में आध्यात्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्रद्धालुओं द्वारा पुण्य कार्य, स्तवनों का पाठ, रथ में भगवान का जुलूस और जैन मुनियों तथा साध्वियों द्वारा आध्यात्मिक उपदेश इस उत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।’’

नायडू ने लोगों का आह्वान किया, ‘‘कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति को देखते हुए, मैं अपने सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस त्योहार को घर पर रहते हुए और कोविड स्वास्थ्य तथा स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘भगवान महावीर की शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए आइए हम सभी कोविड-19 के खिलाफ साझा लड़ाई में अपने-अपने तरीके से योगदान दें।’’

टॅग्स :महावीर जयंतीरामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?