लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे के साथ आज भुजबल, पाटिल और थोराट ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

By भाषा | Updated: November 28, 2019 11:55 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्रियों के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री का पद राकांपा विधायक अजित पवार को मिल सकता है।उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्रियों के तौर पर शपथ ले सकते हैं। दोनों दलों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा विधायक अजित पवार को मिल सकता है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यहां दादर इलाके के शिवाजी पार्क में बृहस्पतिवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उनकी पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस से एक-एक या दो-दो विधायक समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे। राकांपा के एक सूत्र ने कहा, “भुजबल और पाटिल राकांपा से मंत्री हो सकते हैं। अजित दादा उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। लेकिन, वह आज संभवत: शपथ नहीं लेंगे।’’

कांग्रेस से एक सूत्र ने कहा, “थोराट भी आज शपथ ले सकते हैं।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस से दूसरे नेता हो सकते हैं। सूत्र ने कहा, “लेकिन, इस पर फैसला कुछ घंटों में लिया जाएगा।”

विधानसभा अध्यक्ष के लिए अशोक चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम की चर्चा है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए ‘महा विकास अघाड़ी’ मोर्चे के तहत साथ आए थे।

महाराष्ट्र सरकार का संभावित मंत्रिमंडलः-

मुख्यमंत्री- उद्धव ठाकरे

शिवसेना के संभावित मंत्री : दिवाकर रावते, तानाजी सावंत, संजय राठोड़, दीपक केसरकर, सुनील प्रभु, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, गुलाबराव पाटिल, प्रताप सरनाईक, शंभूराजे देसाई, अनिल परब, उदय सावंत, वैभव नाईक, डॉ. रायमूलकर, बच्चू कडू़.

राकांपा के संभावित मंत्री : छगन भुजबल, जयंत पाटिल, दिलीप वलसे-पाटिल, जितेंद्र आव्हाड़, धनंजय मुंडे, हसन मुश्रीफ, राजेश टोपे, अनिल देशमुख, नवाब मलिक, विद्याताई चव्हाण, विक्रम काले, बालाजी झिरवल, प्रकाश गजभिये, प्रकाश सोलंके.

कांग्रेस के संभावित मंत्री : अशोक चव्हाण, बालासाहब थोरात, विजय वडेट्टीवार, के.सी. पाडवी, नितिन राऊत, रणजीत कांबले, सतेज पाटिल, यशोमति ठाकुर, नाना पटोले, नसीम खान, सुनीर केदार, विश्वजीत कदम, जोगेंद्र कवाड़े.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील