लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : रेणुका माता मंदिर में राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:26 IST

Open in App

औरंगाबाद, सात अक्टूबर महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के महुरगढ़ में स्थित प्रसिद्ध रेणुका माता मंदिर में राज्य से बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को अनिवार्य रूप से अपनी पूर्ण टीकाकरण स्थिति दिखाने वाला प्रमाण पत्र साथ लाना होगा अथवा कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 महामारी के कारण लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार से महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को फिर से खोल दिया गया। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में देवी तुलजा भवानी मंदिर सहित माहूर और तुलजापुर के मंदिर, औरंगाबाद जिले के गिरीशनेश्वर मंदिर और बीड जिले के वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिरों को खोल दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण तुलजापुर में कोजागिरी पूर्णिमा (18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक) के अवसर पर आयोजित होने वाली वार्षिक यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

नांदेड़ के जिला प्रशासन ने माहुरगढ़ के रेणुका माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वास्ते ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से एक पास प्रणाली लागू की है। प्रशासन ने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक नहीं लेने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच (72 घंटे के भीतर की गयी) और रैपिड एंटीजन जांच (24 घंटे के भीतर की गयी) अनिवार्य कर दी है।

महाराष्ट्र के बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को टीके की दोनों खुराक वाला प्रमाणपत्र दिखाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट