लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: टैंपो की ट्रैक्टर से टक्कर, छह व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:00 IST

Open in App

औरंगाबाद, 30 दिसंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक विवाह समारोह से लोगों को वापस ले जा रहे एक टैंपो के ट्रैक्टर से टकरा जाने से छह व्यक्तियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे जिले के सिल्लोड तालुका के मोधा फाटा में हुई।

सिल्लोड ग्रामीण थाने के निरीक्षक सीताराम मेहत्रे ने बताया कि घाटशेंद्र गांव से बारातियों को वापस मंगरुल गांव ले जा रहा टैंपो गन्ने से लदे ट्रैक्टर से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि टैंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायलों को इलाज के लिए सिल्लोड के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान जीजाबाई सोनवणे (60), संजय खेलवणे (42), संगीता खेलवणे (35), अशोक खेलवणे (45), अशोक संपत खेलवणे (52) और रंजना खेलवणे (40) के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?