लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुणे नगर निगम क्षेत्र में सोमवार से तृतीय स्तर की पाबंदियां

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:56 IST

Open in App

पुणे, 27 जून महाराष्ट्र के पुणे में नगर निगम द्वारा तृतीय श्रेणी के तहत नयी पाबंदियां लगाये जाने के बाद 28 जून से शहर में मॉल और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।

पुणे नगर निकाय द्वारा शनिवार को किये गये जारी आदेश के अनुसार जरूरी वस्तुओं की दुकानें रोजाना अपराह्न चार बजे तक खुलेंगी, जबकि गैर जरूरी चीजें बेचने वाली दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न चार बजे तक खुलेंगी।

आदेशानुसार रेस्तरां, बार, फूड कोर्ट सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न चार बजे तक खुले रहेंगे और वहां बस 50 फीसद ग्राहकों को ही बैठने की अनुमति होगी। खाना रात ग्यारह बजे तक मंगाया जा सकता है। जिम, सैलून, ब्यूटी पॉर्लर भी 50 फीसद क्षमता के साथ सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न चार बजे तक खुले रहेंगे।

उद्यान, खेल के मैदान जैसे सभी सार्वजनिक स्थल सुबह पांच बजे से नौ बजे तक खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक सामाजिक, धार्मिक और मनोरंजन कार्यक्रम चार बजे तक चल सकते हैं, लेकिन वहां बस 50 लोगों को अनुमति होगी।

महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही अनलॉक की प्रक्रिया कड़ी कर दी और घोषणा की कि तृतीय श्रेणी से आगे पाबंदियों में ढील नहीं दी जाएगी। सरकार ने पहले और द्वितीय स्तर के अनलॉक को खत्म कर दिया है, जिसमें पांच स्तरीय अनलॉक योजना के तहत अधिकतम ढील दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे