लाइव न्यूज़ :

पवार ने बारिश में रैली को किया संबोधित, कहा- लोकसभा चुनाव में उम्मीवारों के चयन में हुई गलती, अब सुधारने का कर रहे इंतजार

By भाषा | Updated: October 19, 2019 06:10 IST

राकांपा ने लोकसभा चुनाव में सतारा संसदीय क्षेत्र से शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले को उम्मीदवार बनाया था और उन्हें जीत मिली थी। लेकिन भोसले विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। अब वह भाजपा के टिकट पर यहां से उपचुनाव लड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार की शाम भारी बारिश के बीच पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में रैली को संबोधित किया।बारिश में पूरी तरह भीगे पवार (78) ने अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में उम्मीवारों के चयन में "एक गलती" की लेकिन अब लोग उस गलती को सुधारने का इंतजार कर रहे हैं।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार की शाम भारी बारिश के बीच पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में रैली को संबोधित किया। यहां 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा उपचुनाव भी होना है। बारिश में पूरी तरह भीगे पवार (78) ने अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में उम्मीवारों के चयन में "एक गलती" की लेकिन अब लोग उस गलती को सुधारने का इंतजार कर रहे हैं।

राकांपा ने लोकसभा चुनाव में सतारा संसदीय क्षेत्र से शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले को उम्मीदवार बनाया था और उन्हें जीत मिली थी। लेकिन भोसले विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। अब वह भाजपा के टिकट पर यहां से उपचुनाव लड़ रहे हैं।

राकांपा ने भोसले के खिलाफ श्रीनिवास पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। पवार ने सभा में कहा, "इंद्रदेव ने 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए राकांपा को आशीर्वाद दिया है। और इंद्र देव के आशीर्वाद से, सतारा जिला महाराष्ट्र में एक चमत्कार करेगा। वह चमत्कार 21 अक्टूबर से शुरू होगा।"

उन्होंने कहा, "जब कोई गलती करता है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए। मैंने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करते समय एक गलती की। मैं इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करता हूं। लेकिन मुझे खुशी है कि गलती को सुधारने के लिए, सतारा का हर युवा और बुजुर्ग 21 अक्टूबर का इंतजार कर रहा है।" 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारएनडीए सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन