लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By अंजली चौहान | Updated: July 24, 2023 19:36 IST

पहले से ही निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे मुंबई शहर में भी कल भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट महाराष्ट्र के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बारिश से मुंबई में जगह-जगह जलभराव

मुंबई: महाराष्ट्र में मानसून के दस्तक देने के साथ ही भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, मुंबई ने सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की और 27 जुलाई तक महाराष्ट्र के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग ने कहा कि रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में 27 जुलाई तक भारी से भारी बारिश होगी और मुंबई में कल भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी मुंबई ने यह भी भविष्यवाणी की है कि मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी की तरफ से कहा गया कि सुबह 10 बजे नाउकास्ट चेतावनी जारी की गई। अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

न्यूज एजेंसी एनआईए के मुताबिक, आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा, "सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भी भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है।" 

इससे पहले रविवार को मुंबई में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है, 100 मिमी तक बारिश हुई, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और आज भी मुंबई में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है, लेकिन इसके धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। भारी बारिश के मद्देनजर रायगढ़ जिले के सभी स्कूल आज बंद रहे। 

बता दें कि पिछले 2-3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई शहर भारी ट्रैफिक जाम, सड़कों पर जलभराव और लोकल ट्रेनों की देरी से जूझ रहा है। लोकल ट्रेनों की लेटलतीफी और समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ अधिकतम शहर में साल का सबसे गर्म दिन देखा गया।

कल रायगढ़ के अदोशी गांव के पास भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया था। इस बीच, आईएमडी ने कल शहर में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

टॅग्स :मुंबई बारिशMeteorological Departmentमहाराष्ट्रमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति