लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फड़नवीस के वीडियो टेप पर बोले शरद पवार, केंद्रीय एजेंसियों की मिलीभगत से रिलीज की गई रिकॉर्डिंग

By विशाल कुमार | Updated: March 9, 2022 14:18 IST

पवार ने कहा कि मैंने सुना है कि रिकॉर्डिंग 135 घंटे की है। अगर यह सच है, तो आपको इस कृत्य को करने के लिए शक्तिशाली एजेंसियों के समर्थन की आवश्यकता है। इन रिकॉर्डिंग के लिए ऐसी एजेंसियों के इस्तेमाल होने की संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कथित तौर पर 125 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग पेश की।उन्होंने कहा कि इसमें एमवीए सरकार के नेताओं द्वारा भाजपा नेताओं को झूठे मामले में फंसाने की साजिश का सबूत हैं।फड़नवीस ने राज्य सरकार और विशेष सरकारी वकील पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस द्वारा जारी वीडियो रिकॉर्डिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इन टेपों की रिकॉर्डिंग में केंद्रीय एजेंसियों के शामिल होने का संकेत दिया।

पवार ने कहा कि मैंने सुना है कि रिकॉर्डिंग 135 घंटे की है। अगर यह सच है, तो आपको इस कृत्य को करने के लिए शक्तिशाली एजेंसियों के समर्थन की आवश्यकता है। इन रिकॉर्डिंग के लिए ऐसी एजेंसियों के इस्तेमाल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि ऐसी एजेंसियां केवल केंद्र सरकार के पास उपलब्ध हैं। वे राज्य सरकार के एक कार्यालय में घुसने में कामयाब रही हैं और इन छिपी हुई रिकॉर्डिंग को घंटों तक (अपने साथ) ले गई हैं। मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार इसकी जांच करेगी और टेप की सत्यता की भी जांच करेगी।

पवार ने दावा किया कि भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोप एमवीए सरकार को अस्थिर करने में असमर्थ होने की निराशा से उपजे हैं, जिसने भाजपा को एमवीए नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है।

महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल के सामने कथित तौर पर 125 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग पेश की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के नेताओं द्वारा राज्य में भाजपा नेताओं को झूठे मामले में फंसाने की साजिश का सबूत हैं।

फड़नवीस ने राज्य सरकार और विशेष सरकारी वकील पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन को 'मकोका' के तहत फंसाने के लिए विशेष सरकारी वकील ने साजिश रची थी और भाजपा के एक पूर्व नेता ने इसमें उनकी मदद की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसBJPMVA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार