लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख के पोते ने कहा- अजित पवार वापस आ गए हैं, हम उनके दिशा निर्देश में काम करेंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 27, 2019 09:56 IST

रोहित पवार ने मीडिया से कहा, ''हम खुश हैं कि अजित पवार वापस आ गए हैं। वह भी यहां मौजूद हैं। वह एनसीपी का एक हिस्सा हैं। आगे हम उनके दिशानिर्देश में काम करेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देपवार परिवार में अजित पवार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी अन्य विधायकों के साथ अजित पवार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक रोहित पवार ने बुधवार (27 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र शामिल होने के दौरान अजित पवार को लेकर सद्भाव भरा बयान दिया। रोहित पवार एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भाई के पोते हैं। रोहित पवार ने मीडिया से कहा, ''हम खुश हैं कि अजित पवार वापस आ गए हैं। वह भी यहां मौजूद हैं। वह एनसीपी का एक हिस्सा हैं। आगे हम उनके दिशा निर्देश में काम करेंगे।''

पवार परिवार में अजित पवार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी अन्य विधायकों के साथ अजित पवार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अजित पवार अपनी बहन सुप्रिया सुले से गले मिलते नजर आए। इस दौरान सुप्रिया सुले मुस्करा रही थीं। 

बता दें कि पिछले 23 नवंबर की सुबह अजित पवार ने महाराष्ट्र के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अजित पवार ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था। नतीजतन देवेंद्र फड़नवीस ने अल्पमत की सरकार बनाई थी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार की सरकार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया था लेकिन शिवसेना की अगुवाई में कांग्रेस और एनसीपी मिलाकर बने महाविकास अघाडी गठबंधन ने राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने शक्ति परीक्षण कराने के लिए 27 नवंबर की तारीख मुकर्रर कर दी। मंगलवार (26 नवंबर) को अजित पवार और देवेंद्र फड़नवीस ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। अब नई सरकार का गठन गुरुवार (28 नवंबर) को होागा और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब