लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki khabar: बरसात में दोहरी चुनौती से जूझेगी एनडीआरएफ, एसओपी तैयार, जवानों को किट भी वितरित किए गए

By वसीम क़ुरैशी | Updated: June 8, 2020 19:31 IST

मुंबई व पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी उसे कोविड-19 महामारी के अलावा मुसीबत में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए काम करना पड़ा और इस बारिश में विदर्भ के किसी भी हिस्से में जरूरत पर जवान तैयार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के मद्देनजर इस बार बारिश की वजह से कहीं दिक्कत होने पर जवान खुद की सुरक्षा का भी ख्याल रखेंगे. डायरेक्टर मनीष रंजन ने बताया कि एनडीआरएफ जवानों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोग्राम (एसओपी) तैयार कर दिया गया है.

नागपुरः हाल ही में पश्चिम बंगाल में आए तूफान अम्फान और इसके बाद मुंबई व आसपास आए निसर्ग तूफान में राहत व बचाव कार्य पूरा कर वापस आने के बाद नागपुरएनडीआरएफ की टीम फिर अगली चुनौती के लिए तैयार हो गई है.

मुंबई व पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी उसे कोविड-19 महामारी के अलावा मुसीबत में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए काम करना पड़ा और इस बारिश में विदर्भ के किसी भी हिस्से में जरूरत पर जवान तैयार हैं. कोविड-19 के मद्देनजर इस बार बारिश की वजह से कहीं दिक्कत होने पर जवान खुद की सुरक्षा का भी ख्याल रखेंगे.

इसके लिए उन्हें खास पीपीई किट मुहैया कराई गई है. इस संबंध में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के डायरेक्टर मनीष रंजन ने बताया कि एनडीआरएफ जवानों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोग्राम (एसओपी) तैयार कर दिया गया है. उनका ट्रेनिंग सेशन भी पूरा हो गया है.

बाढ़, भूस्खलन, तूफान सहित विभिन्न प्रकार की आपदाओं में राहत व बचाव कार्य के लिए उन्हें पूर्ण प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अचानक निर्मित होने वाली विपरीत परिस्थितियों से वे कैसे निपटेंगे, इस संबंध में उनकी दक्षता की जांच भी कर ली गई है. किसी भी आपदा के दौरान घटनास्थल पर कार्य के लिए 35 जवानों की ऑपरेटिंग टीम सभी संसाधनों के साथ लैस और तैयार है.

टॅग्स :एनडीआरएफमुंबईचक्रवाती तूफानमौसममौसम रिपोर्टनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया