लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022: जालना में पांच नगर पंचायत, तीन सीट पर कांग्रेस और एनसीपी ने मारी बाजी, जानें भाजपा और शिवसेना का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2022 20:07 IST

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022: परभणी की पालम नगर पंचायत में एनसीपी ने 17 में से 10 सीट हासिल की जबकि राष्ट्रीय समाज पार्टी को चार सीट और भाजपा को एक सीट मिली। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और शिवसेना को केवल एक-एक स्थानीय निकाय में बहुमत मिला।घनसावंगी और तीर्थपुरी विधासभा क्षेत्र घनसावंगी के तहत आते हैं।प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे करते हैं।

Maharashtra Nagar Panchayat Elections 2022:महाराष्ट्र के जालना जिले में पांच नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी तीन जगह विजेता बनकर उभरी, जबकि भाजपा और शिवसेना को केवल एक-एक स्थानीय निकाय में बहुमत मिला।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने घनसावंगी नगर पंचायत की 17 सीट में से 10 सीट पर जीत हासिल की और शिवसेना केवल सात सीट ही बचा सकी। तीर्थपुरी में एनसीपी ने 11 सीट जीती, शिवसेना को तीन और भाजपा को दो सीट मिली, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीता।

घनसावंगी और तीर्थपुरी विधासभा क्षेत्र घनसावंगी के तहत आते हैं, जिसका प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे करते हैं। इस चुनाव को टोपे और उनके प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना नेता हिकमत उधाण के बीच शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा था। हिकमत ने पिछले विधानसभा चुनाव में टोपे को कड़ी चुनौती दी थी।

जफराबाद में भी भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, जहां एनसीपी और कांग्रेस को छह-छह सीट मिली। जफराबाद में भाजपा को केवल एक सीट मिली जबकि चार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। मंथ नगर पंचायत में 12 सीट के साथ शिवेसना विजेता बनकर उभरी, जबकि भाजपा और कांग्रेस को केवल दो-दो सीट मिली और एनसीपी को एक सीट मिली।

बदनापुर नगर पंचायत में भाजपा ने नौ सीट हासिल की, जबकि एनसीपी को पांच और कांग्रेस को एक सीट मिली। यहां से दो सीट पर निर्दलीय जीते। एआईएमआईएम और वंचित बहुजन अघाडी, ये दो दल अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। शिवसेना ने औरंगाबाद जिले के सोयेगांव में 17 में से 11 सीट हासिल की है, जबकि बाकी की सीट भाजपा को मिलीं।

इस जीत के बाद राज्य मंत्री और शिवसेना के नेता अब्दुल सत्तार ने कहा, ‘‘यदि तीनों दल-शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने महाविकास अघाड़ी के रूप में एकसाथ चुनाव लड़ा होता तो भाजपा को एक सीट नहीं मिलती। परभणी की पालम नगर पंचायत में एनसीपी ने 17 में से 10 सीट हासिल की जबकि राष्ट्रीय समाज पार्टी को चार सीट और भाजपा को एक सीट मिली। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाBJPकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार