लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने केरल को 'मिनी-पाकिस्तान' कहा, तीखी आलोचना के बाद दिया ये जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2024 15:20 IST

नितेश राणे ने कहा, "केरल भारत का अभिन्न अंग है। हालांकि, हिंदुओं की घटती आबादी ऐसी चीज है जिसकी चिंता सभी को करनी चाहिए। हिंदुओं का मुस्लिम और ईसाई (इस्लाम और ईसाई) में धर्मांतरण वहां रोजमर्रा की बात हो गई है।"

Open in App
ठळक मुद्देकेरल को मिनी पाकिस्तान बताने पर विपक्ष ने राणे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कीराणे ने कहा था- केरल मिनी पाकिस्तान है, इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुने जाते हैंविवाद बढ़ने पर राणे ने कहा कि वह केरल की स्थिति की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने केरल को "मिनी पाकिस्तान" करार देकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुणे जिले के पुरंदर तालुका में एक रैली को संबोधित करते हुए, राज्य के मत्स्य पालन मंत्री ने एएनआई के हवाले से कहा, "केरल मिनी पाकिस्तान है, इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुने जाते हैं। सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं। यह सच है, आप पूछ सकते हैं। वे आतंकवादियों को अपने साथ लेकर सांसद बने हैं।"

महा विकास अघाड़ी ने नितेश राणे की टिप्पणी पर निशाना साधा

विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने नितेश राणे की टिप्पणी पर निशाना साधा। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने पीटीआई से कहा, "भाजपा नेता चिंतित हैं क्योंकि पीएम मोदी केवल एक लाख वोटों से जीते हैं, वे प्रियंका गांधी वाड्रा की जीत को पचा नहीं पा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "नितेश राणे का यह बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल भारत का हिस्सा है, हमारे लोग वहां रहते हैं। अगर उन्हें लगता है कि यह पाकिस्तान जैसा होता जा रहा है, राज्यपाल तो उन्होंने ही बनाए हैं, फिर राज्यपाल जानकारी क्यों नहीं दे पा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह हैं, सभी एजेंसियां ​​उनके अधीन हैं। यह घटिया राजनीति है।" वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि राणे को कैबिनेट में बने रहने की क्या जरूरत है।

नितेश राणे ने विवाद पर सफाई दी

विवाद बढ़ने पर राणे ने कहा कि वह केरल की स्थिति की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे राणे ने कहा, "केरल भारत का अभिन्न अंग है। हालांकि, हिंदुओं की घटती आबादी ऐसी चीज है जिसकी चिंता सभी को करनी चाहिए। हिंदुओं का मुस्लिम और ईसाई (इस्लाम और ईसाई) में धर्मांतरण वहां रोजमर्रा की बात हो गई है।"

भाजपा नेता ने कहा, "लव जिहाद के मामले, जिनमें हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया जाता है, वहां भी बढ़ रहे हैं। मैं (केरल में) स्थिति की तुलना पाकिस्तान से कर रहा था। जिस तरह से पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ व्यवहार किया जाता है, अगर ऐसी स्थिति हमारे अपने देश में होती है, तो हमें उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यही मैं अपने भाषण में कहने की कोशिश कर रहा था।"

राणे ने आगे कहा कि वह तथ्य बता रहे थे और उनके साथ एक व्यक्ति था जिसने "12,000 हिंदू महिलाओं" को "इस्लाम और ईसाई धर्म" में धर्मांतरित होने से रोककर उनकी मदद की है। उन्होंने कहा, "पूरी स्थिति की तुलना की जा सकती है। मैं सिर्फ तथ्य बता रहा था। मेरे साथ एक सज्जन व्यक्ति था जिसने 12,000 हिंदू महिलाओं को इस्लाम और ईसाई धर्म में धर्मांतरित होने से रोककर उनकी मदद की है। मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में जो कहा, आप वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में किसी से भी पूछ सकते हैं। वे लोग कौन हैं जो उनका समर्थन करते हैं?"

टॅग्स :महाराष्ट्रकेरलपाकिस्तानBJPकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया