लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी दिया इस्तीफा, राहुल गांधी करेंगे फैसला!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 26, 2019 08:24 IST

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। यहां पार्टी ने एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की है। केरल और पंजाब को छोड़ दें तो अधिकांश राज्यों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव 2019 में केरल और पंजाब को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पूरे देश में निराशाजनक रहा है। नतीजे आने के बाद अब पार्टी में हार की जिम्मेदारी लेने और इस्तीफे का दौर जारी है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, अब यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर है कि वह प्रदेश नेतृत्व में जो भी बदलाव करना चाहते हैं करें, हम उन्हें इस बारे में फैसला लेने का पूरा अधिकार देते हैं।' चव्हाण ने कहा कि वो जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

महाराष्ट्र में शर्मनाक प्रदर्शन

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। यहां पार्टी ने एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की है। केरल और पंजाब को छोड़ दें तो अधिकांश राज्यों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। डेढ़ दर्जन राज्यों में तो कांग्रेस पार्टी शून्य पर सिमट गई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस पार्टी को कुल 52 सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी अकेले दम पर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 303 सीटों पर जीती है।

राहुल गांधी ने भी की इस्तीफे की पेशकश

लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन के आसार नजर अर रहे हैं। चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस पद से मुक्त कर किसी अन्य को जिम्मेदारी सौंपी जाए। हालांकि कार्यसमिति ने उनके इस्तीफे की पेशकश ठुकरा दी है, लेकिन उनके अड़ियल रुख को देखते हुए फैसला अगली बैठक के लिए टाल दिया है।

कई और पर गिर सकती गाज 

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों का मुद्दा गरमा गया। सदस्यों ने सीधा आरोप लगाया कि इन राज्यों में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद जो चुनाव परिणाम मिलने थे, वे नहीं मिले। इसका सीधा मतलब है कि इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जनता की इच्छा के अनुरूप काम नहीं किया। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, अब कांग्रेस नेतृत्व इन तीनों राज्यों नेतृत्व को लेकर नए सिरे से विचार करने की सोच रहा है। इस वजह से अशोक गहलोत, कमलनाथ और भूपेश बघेल का भविष्य खतरे में दिख रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?