लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में होगी बारिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2021 13:57 IST

भारत के दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान आंधी और बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी जारी रहने से लेकर तेज बारिश तक हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।महाराष्ट्र में इस मानसून की वर्षा के सामान्य स्तर के करीब रहने की उम्मीद है।स्काईमेट के अनुसार, मुंबई और पुणे दोनों को पर्याप्त बारिश होने की उम्मीद है।

नई दिल्लीः मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ सहित देश के कई भागों में अगले पांच दिनों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीप में चक्रवाती परिसंचरण के चलते भारत के दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान आंधी और बिजली चमकने के साथ ही बूंदाबांदी जारी रहने से लेकर तेज बारिश तक हो सकती है। इस दौरान, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

देश के बाकी हिस्सों के साथ, महाराष्ट्र में इस मानसून की वर्षा के सामान्य स्तर के करीब रहने की उम्मीद है। विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र (पुणे सहित) में सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कोंकण और गोवा तट पर थोड़ी कमजोरी के आसार हैं। स्काईमेट के अनुसार, मुंबई और पुणे दोनों को पर्याप्त बारिश होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, 'हम इस क्षेत्र में बारिश की कोई कमी नहीं है। यहां तक ​​कि आमतौर पर सूखाग्रस्त मराठवाड़ा में भी लगभग सामान्य बारिश होगी, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था। विदर्भ में पिछले साल कम बारिश हुई थी, लेकिन इस साल वहां भी बेहतर बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि 14-16 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से एवं तटीय इलाकों, केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय एवं दक्षिणी सुदूर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती परिसंचरण की संभावना है।

इसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्रों और ओडिशा में अगले चार-पांच दिनों के दौरान जबकि झारखंड में अगले 24 घंटे के भीतर आंधी और बिजली चमकने के साथ ही छिटपुट बारिश का अनुमान है।

विभाग का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्रों में 14-17 अप्रैल के दौरान और इससे सटे मैदानी इलाकों में 15-17 अप्रैल के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 14-16 अप्रैल के दोरान ओलावृष्टि हो सकती है। इसके मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 14 और 15 अप्रैल के दौरान धूल भरी आंधी चल सकती है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट