लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से पति खोने वाली महिलाओं के लिए विशेष अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:38 IST

Open in App

महाराष्ट्र सरकार ने उन गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है जिन्होंने अपने जीवनसाथी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते खो दिये हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने बुधवार को कहा, ‘‘नया कार्यक्रम- ‘मिशन वात्सल्य’- विधवाओं, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं के लिए तैयार किया गया है जो गरीब पृष्ठभूमि और वंचित वर्गों से आती हैं। परिवारों में एकमात्र कमाने वाले की मृत्यु के कारण, उनकी कठिनाई बढ़ जाती हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इन विधवाओं को एक जगह पर 18 लाभ, योजनाएं और सेवाएं प्रदान की जाएंगी।’’मंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 18 महीनों में, 15,095 महिलाओं ने कोविड-19 संक्रमण के कारण अपने पति खो दिए। उनमें से जिला कार्यबल द्वारा सूचीबद्ध महिलाओं की संख्या 14,661 है। डब्ल्यूसीडी विभाग द्वारा विभिन्न प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने सहित ऐसी महिलाओं की सहायता के लिए 18 विभिन्न सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें इन महिलाओं के लिए संजय गांधी निराधार योजना, घरकुल योजना शामिल हैं।’’उन्होंने कहा कि महिला विकास विभाग के कर्मचारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, स्थानीय इकाई के अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऐसी महिलाओं के घर जाकर उन्हें ये सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने करीब 10,500 महिलाओं से संपर्क किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरानी ने राज्यों से बच्चों में गंभीर कुपोषण से निपटने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए