लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By विशाल कुमार | Updated: November 15, 2021 15:09 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत बीते 1 नवंबर को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉम्बे हाईकोर्ट ने देशमुख को 12 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने 1 नवंबर को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार किया था।

मुंबई: एक विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग निवारक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत बीते 1 नवंबर को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया था।

विशेष अवकाशकालीन अदालत ने छह नवंबर को 71 वर्षीय देशमुख को न्यायिक हिरासत में भेजा था और ईडी की हिरासत बढ़ाने की मांग खारिज कर दी थी। 

इसके एक दिन बाद ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को रद्द करते हुए देशमुख को 12 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। 

पूर्व मंत्री को शुक्रवार को पीएमएलए की विशेष अदालत के न्यायाधीश एचएस सठभाई के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनकी हिरासत की अवधि 15 नवंबर तक बढ़ा दी।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने देशमुख के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और धन उगाही के गंभीर आरोप लगाए थे।

सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख कई गलत कामों में शामिल थे, जिसमें निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वझे को मुंबई में बार और रेस्तरां से 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कहना शामिल था।

टॅग्स :अनिल देशमुखमहाराष्ट्रप्रवर्तन निदेशालयबॉम्बे हाई कोर्टउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?