लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद उद्धव ठाकरे करेंगे तुरंत आयोजित कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 28, 2019 17:01 IST

शिवसेना नेता अजित पवार ने कहा है कि शाम मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें दो-दो मंत्री एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस से होंगे। अजित ने यह भी स्पष्ट किया कि वह यहां शिवाजी पार्क में होने वाले समारोह के दौरान शाम महाराष्ट्र के मंत्री के तौर पर शपथ नहीं लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह होगा और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जयंत पाटिल ने बताया है कि हमारी सरकार की पहली मीटिंग आज शाम को ही होनी है।

महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह होगा और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच शपथ ग्रहण समारोह से पहले महा विकास अघाड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साझा न्यूनतम कार्यक्रम जारी किया है। इस दौरान जयंत पाटिल ने बताया है कि हमारी सरकार की पहली मीटिंग आज शाम को ही होनी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना नेता जयंत पाटिल ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज ही हमारी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। 

इधर, शिवसेना नेता अजित पवार ने कहा है कि शाम मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें दो-दो मंत्री एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस से होंगे। अजित ने यह भी स्पष्ट किया कि वह यहां शिवाजी पार्क में होने वाले समारोह के दौरान शाम महाराष्ट्र के मंत्री के तौर पर शपथ नहीं लेंगे।  उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैं आज शपथ नहीं लूंगा। राकांपा से केवल छगन भुजबल और जयंत पाटिल मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इसकी महाराष्ट्र इकाई प्रमुख बालासाहेब थोराट और राज्य में मंत्री रह चुके नितिन राउत शाम में शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद के लिए अन्य विधायकों के नाम पर उस वक्त विचार किया जाएगा जब तीन दिसंबर के बाद कैबिनेट विस्तार होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर पिछले एक महीने से गतिरोध बना हुआ था। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'