लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गोरेगांव में सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियां

By धीरज पाल | Updated: October 26, 2018 04:14 IST

गोरेगांव पूर्व में प्राइम फोकस कंपनी की 7 वीं मंजिल पर सर्वर रूम में आग लग गई थी। हालांकि आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया ।

Open in App

महाराष्ट्र के गोरेगांव में एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिला पर भीषण आग लग गई। आग की सुचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच चुकी है। वहीं, इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार की हताहत होने की खबरे नहीं आई है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है।  

एनएनआई एजेंसी के मुताबिक गोरेगांव पूर्व में प्राइम फोकस कंपनी की 7 वीं मंजिल पर सर्वर रूम में आग लग गई थी। हालांकि आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया । आग को काबू करने के लिए 7 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है। रिपोर्ट से मुताबिक 7 दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 

इससे पहले कोलकाता के भीड़भाड़ वाली बागड़ी मार्किट में रविवार को तड़के एक बहुमंजिला इमारत में लगी भयानक आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों के प्रयास जारी हैं और कैनिंग स्ट्रीट काले धुएं से घिरी हुई है। अग्निशमन विभाग ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है लेकिन आग को बुझाने के दौरान कुछ अग्निशमन अधिकारी झुलस गये।

धुएं और गैस सिलेंडर के विस्फोट जैसी आवाजों के बीच निकटवर्ती इमारतों के व्यापारियों को उन सामान के साथ भागते हुए देखा गया जो वे अपनी दुकानों से ले जा सकते थे।

टॅग्स :भीषण आगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी