लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः फडनवीस ही होंगे गठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा, शिवसेना के दबाव में नहीं झुकेगा भाजपा आलाकमान

By हरीश गुप्ता | Updated: August 2, 2019 07:47 IST

भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी की प्रदेश ईकाई को सहयोगी दलों के साथ सीट समझौते से जुड़े सभी पहलुओं पर फैसला लेने की आजादी दे दी है.

Open in App
ठळक मुद्दे2014 के विधानसभा चुनावों में 288 सीटों के लिए कोई समझौता नहीं हो पाने के कारण भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.शिवसेना को करारा झटका लगा था जब वह केवल 63 सीट जीत पाई, जबकि भाजपा ने तकरीबन दोगुनी 122 सीटें जीतीं.

महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ही होंगे. भाजपा आलाकमान ने इस मामले में शिवसेना के आगे किसी भी हाल में नहीं झुकने का फैसला करते हुए शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों के सीटों के बंटवारे की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री फडनवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर छोड़ दी है. भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी की प्रदेश ईकाई को सहयोगी दलों के साथ सीट समझौते से जुड़े सभी पहलुओं पर फैसला लेने की आजादी दे दी है.

एक सूत्र के मुताबिक समझौता 50-50 प्रतिशत के आधार पर नहीं बल्कि मेरिट और जीतने की संभावना के आधार पर होगा. शिवसेना से कोई वादा नहीं पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ''शिवसेना ने हालिया लोकसभा चुनावों में 23 सीटें मांगी थीं और उस पर सहमति बन गई थी. शिवसेना प्रमुख विधानसभा सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा चाहते थे, लेकिन उस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई.''

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने शिवसेना को सीटों की संख्या को लेकर कोई वादा नहीं किया है. स्वीकारी थी सभी मांगें लोकसभा चुनावों में किसी भी तरह की असहमति के सुरों को टालने के लिए भाजपा ने शिवसेना की सभी मांगें मान ली थीं. लेकिन विधानसभा चुनाव में आलाकमान ने सुरक्षित अंतर रखकर उचित फैसला लेने की आजादी प्रदेश ईकाई को सौंपकर खुद को इस कवायद से दूर रखा है.

सख्त रुख के संकेत भाजपा आलाकमान के रूख से यह साफ हो रहा है कि वह शिवसेना के आगे झुकने वाली नहीं है. शिवसेना ने मुख्यमंत्री के पद को लेकर तेवर दिखाए तो भाजपा अकेले दम चुनाव लड़ने को तैयार दिखती है.

उल्लेखनीय है कि 2014 के विधानसभा चुनावों में 288 सीटों के लिए कोई समझौता नहीं हो पाने के कारण भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. शिवसेना को करारा झटका लगा था जब वह केवल 63 सीट जीत पाई, जबकि भाजपा ने तकरीबन दोगुनी 122 सीटें जीतीं.

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए