लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Results 2024: कहां किसने मारी बाजी, किसको मिली हार? जानें जीतने, हारने वाले उम्मीदवारों का अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: November 23, 2024 11:03 IST

Maharashtra Election Results 2024: आज के नतीजों के आधार पर महाराष्ट्र का राजनीतिक परिदृश्य नाटकीय रूप से बदल सकता है।

Open in App

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में सुबह 8 बजे से विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच मुकाबले के नतीजों पर टिकी हैं। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है रुझान आने शुरू हो गए हैं जिसमें महायुति और महा अघाड़ी के उम्मीदवार कभी आगे तो कभी पीछे नजर आ रहे हैं। 

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 सीटों का है। 

गौरतलब है कि चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र के नवीनतम रुझानों से पता चलता है कि महायुति ने 145 (207 सीटें - भाजपा 116, शिवसेना 56, एनसीपी 37) के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है; महा विकास अघाड़ी 52 सीटों (शिवसेना (यूबीटी) 19, कांग्रेस 22, एनसीपी-एससीपी 11) और अन्य और 17 सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

- पहले दौर की मतगणना के बाद, ईसीआई से उपलब्ध डेटा से पता चलता है कि महत्वपूर्ण कोपरी-पचपाखड़ी निर्वाचन क्षेत्र में, शिवसेना के एकनाथ संभाजी शिंदे और शिवसेना (यूबीटी) के केदार प्रकाश दिघे के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

- नागपुर दक्षिण पश्चिम में भाजपा के देवेंद्र गंगाधर फडणवीस कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुड्डे से आगे चल रहे हैं।

-कर्जत जामखेड में एनसीपी (शरद पवार गुट) के रोहित पवार भाजपा के प्रो. रामशंकर शिंदे से आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र में मुकाबला देखने लायक बन रहा है।

- शरद पवार का मराठा उम्मीदवारों पर भरोसा करने का कदम शायद काम नहीं आया। 

- परली में एनसीपी के धनंजय मुंडे अपने एनसीपीएसपी प्रतिद्वंद्वी राजेश साहेब देशमुख से आगे चल रहे हैं। मुंडे वंजारी जाति से हैं जबकि देशमुख मराठा जाति से हैं।

- कांग्रेस के बड़े नाम पीछे चल रहे हैं- कांग्रेस के बालासाहेब थोराट संगमनेर से पीछे चल रहे हैं, विजय वडेट्टीवार ब्रम्हपुरी से पीछे चल रहे हैं।

- स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद मुंबई के अणुशक्ति नगर से सना मलिक के खिलाफ आगे चल रहे हैं।

- नवाब मलिक की बेटी भाजपा के नितेश नारायण राणे कंकावली से शिवसेना (यूबीटी) नेता संदेश भास्कर पारकर के खिलाफ 4,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

- माहिम में, राज ठाकरे के बेटे अमित जो अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं, तीसरे स्थान पर हैं, यूबीटी उम्मीदवार महेश सावंत आगे चल रहे हैं, शिवसेना के सदा सरवनकर दूसरे स्थान पर हैं।

- आदित्य ठाकरे के चचेरे भाई वरुण सरदेसाई बांद्रा पूर्व से एनसीपी के जीशान सिद्दीकी (अजित पवार) के खिलाफ आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024Maharashtra BJPMVA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअजित पवार के पास था वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास लिया?, अगला बजट पेश करेंगे सीएम?

ज़रा हटकेमुंबई में अजब-गजब फ्लाईओवर, 4-लेन सड़क अचानक बन गई 2-लेन; सोशल मीडिया पर मजाक के बीच उठे सवाल

भारतMaharashtra: डिप्टी सीएम शिंदे के आवास के बाहर प्रदर्शन, आदिवासियों के घर तोड़े जाने पर विरोध

भारतMumbai Mayor Reservation Lottery: सामान्य महिला कैटेगरी से होगा मुंबई का मेयर, लॉटरी से हो गया फैसला; उद्धव गुट ने लॉटरी प्रक्रिया का किया विरोध

भारतBMC Election Results 2026: बीजेपी बनाम ठाकरे ब्रदर्स..., कौन कहां से जीता? विजयी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए