लाइव न्यूज़ :

1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? जानिए पूरी वजह...

By विशाल कुमार | Updated: May 1, 2022 10:53 IST

साल 1960 में बॉम्बे राज्य को राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत दो भागों में बांटकर महाराष्ट्र और गुजरात को अलग किया गया था। आज से 62 साल पहले महाराष्ट्र का गठन मराठी भाषी लोगों के एक अलग राज्य की मांग के लंबे संघर्ष के बाद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1960 में बॉम्बे राज्य कोदो भागों में बांटकर महाराष्ट्र और गुजरात को अलग किया गया था। 62 साल पहले महाराष्ट्र का गठन मराठी भाषी लोगों के एक अलग राज्य की मांग के लंबे संघर्ष के बाद किया गया था। शुरुआत में बॉम्बे राज्य मराठी, कोंकणी, गुजराती और कच्छी बोलने वाले लोगों के लिए बनाया गया था।

नई दिल्ली: आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना बधाई संदेश दिया।

1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस?

साल 1960 में बॉम्बे राज्य को राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत दो भागों में बांटकर महाराष्ट्र और गुजरात को अलग किया गया था। आज से 62 साल पहले महाराष्ट्र का गठन मराठी भाषी लोगों के एक अलग राज्य की मांग के लंबे संघर्ष के बाद किया गया था।

देश की आजादी के बाद राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था और शुरुआत में बॉम्बे राज्य मराठी, कोंकणी, गुजराती और कच्छी बोलने वाले लोगों के लिए बनाया गया था।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में अभी भी है विवाद

महाराष्ट्र, कर्नाटक के हिस्सों बेलगाम, कारवार और निप्पन सहित कुछ क्षेत्रों पर यह कहते हुए दावा करता है कि कि यहां की अधिकांश आबादी मराठी बोलती है।

महाराष्ट्र दिवस पर झंडारोहण करने के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र दिवस पर हमें अभी भी खेद है कि बेलगाम, निपाई और कारवार सहित राज्य की सीमा पर कई मराठी भाषी गांव अभी तक राज्य का हिस्सा नहीं बन सके। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इन गांवों के लोगों द्वारा महाराष्ट्र का हिस्सा बनने की लड़ाई का समर्थन करते रहेंगे।

1 मई को सार्वजनिक अवकाश रहता है

महाराष्ट्र में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश रहता है। शैक्षणिक संस्थान, बैंक, सरकारी कार्यालय और कई प्रतिष्ठान बंद रहते हैं क्योंकि लोग अपनी संस्कृति का जश्न मनाते हैं। राज्यभर में शराब की बिक्री भी महाराष्ट्र दिवस पर प्रतिबंधित है।

महाराष्ट्र दिवस पर नेताओं ने दिए बधाई संदेश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले व बाबासाहब जैसी महान विभूतियों ने महाराष्ट्र व भारत को अपने योगदान से समृद्ध किया है। राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हुतात्मा चौक पर स्मारक पर माल्यार्पण करके संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई। संस्कृति और विरासत में समृद्ध, यह उत्कृष्ट लोगों का घर है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। प्रदेश तरक्की की नई ऊचांइयों को छुए।

टॅग्स :महाराष्ट्र दिवसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदराहुल गांधीअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?