लाइव न्यूज़ :

जिस तरह से मेरे परिवार में हमला किया गया, आप चाहते हैं मुझे जेल में डाल दिया जाए, महाराष्ट्र सदन में बोले सीएम ठाकरे

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 19:31 IST

सीएम ने सदन में कहा, जिस तरह से मेरे परिवार में हमला किया गया, आप चाहते हैं मुझे जेल में डाल दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ठाकरे ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर किया हमलाभाजपा से कहा - मैं कृष्ण नहीं हूं लेकिन क्या आप कह सकते हैं कि आप कंस नहीं हैं?

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को विधानसभा में अपने परिवार और राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर हमला किया। सीएम ने सदन में कहा, जिस तरह से मेरे परिवार में हमला किया गया, आप चाहते हैं मुझे जेल में डाल दिया जाए। उन्होंने कहा, मुझे जेल में डाल दो, मैं कृष्ण नहीं हूं लेकिन क्या आप कह सकते हैं कि आप कंस नहीं हैं?

सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अगर नवाब मलिक का कई वर्षों से दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध था तो केंद्रीय एजेंसियां इतने वर्षों से क्या कर रही थीं? उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में है। मुझे लगता है कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस का चयन ईडी ने किया है क्योंकि उन्होंने सभी दस्तावेज ईडी को दिए हैं। 

ठाकरे ने केंद्र से सवाल किया, 'दाऊद कहां पर है? क्या किसी को पता है कि वह कहां है? आपने पिछला चुनाव राम मंदिर के नाम पर लड़ा था। अब, क्या आप दाऊद के नाम पर वोट मांगने की तैयारी कर रहे हैं? क्या (बराक) ओबामा ने ओसामा बिन लादेन के नाम पर वोट मांगे थे? अगर आपमें हिम्मत है तो दाऊद को मारिए, क्या आप ऐसा करेंगे?'

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है