लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पुणे के मेट्रो रेल कारशेड से कारतूस बरामद

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:50 IST

Open in App

महाराष्ट्र में पुणे के कोथरुड इलाके में स्थित मेट्रो कारशेड साइट पर काम कर रहे एक श्रमिक को कथित तौर पर गोली लग गयी जबकि मौके से कुछ कारतूस बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक कोथरुड में पुणे मेट्रो कारशेड साइट पर काम कर रहे एक श्रमिक को बुधवार की शाम को कथित तौर पर एक गोली लगी, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पुणे मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत सोनावणे ने कहा, “कोथरुड के वनाज़ में हिल व्यू पार्क कार डिपो में ईटीओ भवन की छत पर बुधवार को कुछ कारतूस मिले, एक गोली परिसर में काम करने वाले मजदूरों में से एक को लगी। हमने पुणे पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है।“ पुणे के जोन-3 की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा गायकवाड ने बताया कि पुलिस मेट्रो कार शेड पर हुई घटना की विस्तृत जांच कर रही है। गायकवाड ने कहा, ''हमें मेट्रो कारशेड में बरामद कारतूसों के बारे में जानकारी मिली है। हम विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं ताकि उस स्रोत का पता लगा सकें जहां से यह कारतूस लाए जा सकते थे। हम वहां काम कर रहे एक श्रमिक को गोली लगने की घटना की भी जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने महाराष्ट्र को दी 11,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, पुणे मेट्रो को वर्चुअली किया उद्घाटन

भारतमहाराष्ट्र : पुणे के मेट्रो रेल कारशेड से कारतूस बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?