लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कार दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे सहित सात छात्रों की मौत, वर्धा जाने के दौरान पुल से नीचे जा गिरी कार

By विशाल कुमार | Updated: January 25, 2022 09:21 IST

वर्धा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत होलकर ने कहा कि सभी मृतक वर्धा के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सेलसुरा के पास एक पुल से नीचे जा गिरी जिसमें सभी कार सवार की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसात छात्रों की उस दौरान एक कार दुर्घटना में मौत हो गई जब वे वर्धा जा रहा थे।कार में महाराष्ट्र के भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे अविष्कर रहांगदाले सहित सात छात्र सवार थे।

मुंबई:महाराष्ट्र के भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे अविष्कर रहांगदाले सहित सात छात्रों की उस दौरान एक कार दुर्घटना में मौत हो गई जब वे वर्धा जा रहा थे। यह हादसा देर रात करीब 11.30 बजे हुआ। विजय रहांगदाले भंडारा जिले के तिरोडा से भाजपा विधायक हैं। 

वर्धा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत होलकर ने कहा कि सभी मृतक वर्धा के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सेलसुरा के पास एक पुल से नीचे जा गिरी जिसमें सभी कार सवार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि वे सावंगी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और जाइलो कार चला रहे थे।

छह अन्य छात्रों की पहचान नीरज चौहान, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन शक्ति के रूप में की गई जो कि सभी एमबीबीएस के छात्र थे।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन अनियंत्रित होकर पुल तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे में मारे गए सभी छात्रों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आगे की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि, महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों में यह तीसरी सड़क दुर्घटना है जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है और इस दौरान कार में सवार कोई व्यक्ति जिंदा नहीं बच सका है।

टॅग्स :महाराष्ट्रPoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल