लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Cabinet Portfolio: क्यों फंस रहा विभाग आवंटन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा, जानें कब करेंगे बंटवारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 19:32 IST

Maharashtra Cabinet Portfolio: 15 दिसंबर को नागपुर के राजभवन में शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पांच दिसंबर को शपथ ली थी।गठबंधन ‘महायुति’ ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीती थीं।मंत्री भरत गोगावले ने शनिवार को कहा कि आज महायुति सरकार में विभागों का आवंटन होने की उम्मीद है।

Maharashtra Cabinet Portfolio: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के मंत्रियों को विभागों का आवंटन आज या रविवार को होगा। फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंत में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस ने कहा, ‘‘आज रात या कल सुबह तक विभागों का बंटवारा हो सकता है।’’ इससे पहले, मंत्री भरत गोगावले ने कहा था कि ‘महायुति’ सरकार के विभागों का आवंटन आज दिन में होने की उम्मीद है।

फडणवीस ने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर पांच दिसंबर को शपथ ली थी और 15 दिसंबर को शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन ‘महायुति’ ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीती थीं।

महाराष्ट्र के मंत्री भरत गोगावले ने शनिवार को कहा कि आज महायुति सरकार में विभागों का आवंटन होने की उम्मीद है। सोलह दिसंबर से शुरू हुआ राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शनिवार को समाप्त होगा। गोगावले ने कहा, ‘‘विभागों का आवंटन आज होने की उम्मीद है। गठबंधन के तीनों सहयोगी दलों के नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात की और आज सुबह हमने मुख्यमंत्री के साथ नाश्ते पर बैठक की।”

हालांकि, महायुति सरकार में विभागों का आवंटन अभी नहीं हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में 288 में से 230 सीट जीती थीं।

शिवसेना नेता ने कहा कि विभागों को लेकर महायुति नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है और वे जो भी निर्णय लेंगे वह सभी को स्वीकार्य होगा। गोगावले ने कहा कि उन्हें अपने गृह जिले रायगढ़ का संरक्षक मंत्री बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि मुझे रायगढ़ के संरक्षक मंत्री का पद मिलेगा।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईनागपुरदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति