लाइव न्यूज़ :

Maharashtra cabinet expansion: 15 अगस्त से पहले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, 15 मंत्री होंगे शामिल, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को मिलेगा ये विभाग, जानें

By भाषा | Updated: August 7, 2022 17:03 IST

Maharashtra cabinet expansion: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के कारण राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है और जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के मुद्दे पर सुनवाई के कारण निकाय चुनाव में देरी हो रही है। 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रहे हैं।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 15 अगस्त से पहले कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के महत्वपूर्ण गृह विभाग संभालने की उम्मीद है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

शीर्ष सरकारी सूत्रों ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के मुद्दे पर सुनवाई के कारण राज्य में निकाय चुनाव में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत से स्पष्टीकरण मिलने के बाद अक्टूबर में होने की संभावना है।

शिवसेना में बगावत के कारण उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिंदे और फड़नवीस ने क्रमशः 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। दोनों तब से दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रहे हैं, जिसकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं ने आलोचना की है।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘अजित पवार विपक्ष के नेता हैं। वह ऐसी बातें कहते रहेंगे। अजित दादा आसानी से भूल जाते हैं कि जब वह सरकार में थे तो पहले 32 दिनों में सिर्फ पांच मंत्री थे।’’ फडणवीस ने पत्रकारों द्वारा बार-बार पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, ‘‘आपकी सोच से पहले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।’’

सूत्रों ने कहा कि यह कवायद 15 अगस्त से पहले होगी। शनिवार को मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के कारण राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है और जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सरकार का काम किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है। मैं और उपमुख्यमंत्री निर्णय ले रहे हैं और सरकार के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।’’ फड़नवीस ने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए 16 ऐसे संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान करके एक मिशन शुरू किया है, जहां विपक्षी दल लगातार जीतते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें शिवसेना के उन नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं जो अब शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘चूंकि शिवसेना और भाजपा गठबंधन के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इसलिए भाजपा इन निर्वाचन क्षेत्रों से मौजूदा लोकसभा सदस्यों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।’’ उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बारामती में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन को बेहतर करने के प्रयासों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

जहां पार्टी को पिछले चुनावों में अच्छी संख्या में वोट मिले थे। फड़नवीस ने कहा, ‘‘इन 16 निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अपनी ऊर्जा केंद्रित करेगी।’’ बारामती का प्रतिनिधित्व वर्तमान में राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले कर रही हैं। यह सीट पवार परिवार का गढ़ मानी जाती है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPमुंबईउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो