लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: रामदास अठावले का बयान, 'बीजेपी करे शिवसेना के 'रोटेशनल सीएम' पद के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार, वर्ना नहीं बना पाएगी सरकार'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 15:54 IST

Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि बीजेपी को शिवसेना के ढाई-ढाई साल सीएम पद पर करना चाहिए गंभीरता से विचार

Open in App
ठळक मुद्देरामदास अठावले ने कहा है कि बीजेपी शिवसेना के बिना सरकार नहीं बना पाएगीअठावले ने कहा, बीजेपी करे शिवसेना के रोटेशनल सीएम पद प्रस्ताव पर विचार'

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) प्रमुख रामदास अठावले ने कहा है कि बीजेपी को शिवसेना की रोटेनशल सीएम पद की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए क्योंकि वह उसके बिना सरकार नहीं बना पाएगी। 

शिवसेना ने शनिवार को अपनी उस 50: 50 फॉर्मूले की मांग दोहराई जिसके मुताबिक दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल के लिए सीएम पद मिलना है।  

अठावले ने कहा, 'बीजेपी के पास शिवसेना के अलावा दूसरा विकल्प नहीं'

अठावले ने शिवसेना की इस मांग पर शनिवार को कहा, 'बीजेपी को शिवसेना की रोटेशनल सीएम पद की मांग को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि वह उनके बिना सरकार नहीं बना सकती है।' 

अठावले ने कहा, 'अगर बीजेपीये प्रस्ताव स्वीकार नहीं करना चाहती है तो उन्हें कम से कम अधिकतम संख्या में कैबिनेट मंत्रियों का पद का प्रस्ताव देना चाहिए। ऐसा हो ही नहीं सकता कि शिवसेना कांग्रेस के साथ गठबंधन करे।'

महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को नतीजे आने के तुरंत बाद बीजेपी को 50: 50 फॉर्मूले की याद दिलाते हुए कहा था कि ये दोनों पार्टियों के बीच चुनाव पूर्व किया गया वादा है जिसे अब निभाए जाने की जरूरत है।

पार्टी ने शनिवार को अपनी इस मांग को दोहराते हुए कहा कि महाराष्ट्र में दोनों पार्टियों को ढाई-ढाई साल सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती हैं। बीजेपी और शिवसेना का चुनाव पूर्व गठबंधन था और इस तरह इन दोनों पार्टियों ने मिलकर इन चुनावों में 161 सीटें जीतते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर ली है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी