लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अशोक चव्हाण का बयान, 'बीजेपी ने शिवसेना को धोखा दिया, कांग्रेस 'वेट ऐंड वॉच' की भूमिका में'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 2, 2019 09:09 IST

Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि बीजेपी ने शिवसेना को धोखा दिया है

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चव्हाण ने लगाया बीजेपी पर शिवसेना को धोखा देने का आरोपसंजय निरुपम की सलाह, बीजेपी-शिवसेना के नाटक में न फंसे कांग्रेस

मुंबई।  महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच चल रही खींचतान पर कांग्रेस पैनी नजर रखे हुए है। इस बीच विवाद की इस आग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने यह कहकर और घी डाल दिया है कि भाजपा ने शिवसेना को धोखा दिया है और उसी की वजह से यह रस्साकशी चल रही है। 

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के चार बड़े नेता पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली में हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण व अशोक चव्हाण तथा विजय वडेट्टीवार का समावेश है। 

पत्रकारों से बातचीत में अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि भाजपा ने शिवसेना को धोखा दिया। महाराष्ट्र में अस्थिर परिस्थिति केवल भाजपा के कारण बनी है। चुनाव हुए आठ-दस दिन हो गए हैं और अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इसके लिए केवल भाजपा की नीति ही जिम्मेदार है। फिलहाल हमारी भूमिका 'वेट एंड वॉच' की है। 

शिवसेना-बीजेपी के नाटक में न फंसे कांग्रेस: संजय निरुपम 

कांग्रेस नेतृत्व सभी बातों की जानकारी ले रहा है। चर्चा है कि कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देगी। कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने कहा है कि ऐसा लगता है कि शिवसेना-कांग्रेस एक साथ आएंगी। उन्होंने अपनी पार्टी को चेताया है कि वह युति के राजनीतिक विवाद में न फंसे। उन्होंने कहा है कि सत्ता के लिए शिवसेना हमेशा भाजपा से विवाद करती है और बाद में फिर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर सरकार में शामिल हो जाती है। वह इस बार भी सरकार का हिस्सा बनेगी। लेकिन कांग्रेस को शिवसेना और भाजपा के नाटक में नहीं पड़ना चाहिए, बल्कि यह नाटक दूर से देखकर तालियां बजानी चाहिए। यह देखना चाहिए कि इनका विवाद और बढ़ता है क्या?

निरुपम ने कहा कि हमारे कुछ नेता शिवसेना का प्रस्ताव लेकर जाने पर विचार कर रहे हैं, यह गलत है। शिवसेना के साथ जाने से कांग्रेस का ही ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता शिवसेना को समर्थन देने पर कैसे विचार कर सकते हैं। कांग्रेस नेता सुशीलकुमार शिंदे ने कहा है कि कांग्रेस शिवसेना के साथ न जाए। शिवसेना और कांग्रेस की विचारधारा एकदम अलग है। इसलिए शिवसेना को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता। जनता ने हमे विपक्ष में बैठने का फैसला दिया है। 

शिंदे ने यह भी कहा है कि किससे दूरी बनानी है और किसको करीब लाना है, यह कांग्रेस नेतृत्व ही तय करेगा। एक समाचार चैनल से शिंदे ने कहा कि किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इसलिए तरह-तरह के तर्क दिए जा रहे हैं। कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देगी या भाजपा को, इसको लेकर आशंका निर्माण हो गई है। मुझे लगता है यह केवल आशंका ही है। कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। किसी भी धर्म पर, संप्रदाय पर अलग भूमिका रखने वाले दल को समर्थन नहीं दे सकती।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी