लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः तीन महीने बाद मुंबई में खुले हेयर सैलून, वित्तीय संकट के चलते 12 नाई कर चुके आत्महत्या

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2020 10:42 IST

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 5,318 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,133 हो गई जबकि मौत के 167 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,273 हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नागपुर में हेयर सैलून्स दोबारा खुल गए। सैलूनों में काम करने वाले कर्मी और ग्राहक दोनों के लिए मास्क पहनना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है।

मुंबईःकोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से पिछले तीन महीने से महाराष्ट्र में सैलूनों के दरवाजे बंद पड़े थे, जिन्हें रविवार (28 जून) को खोल दिया गया है। सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नागपुर में हेयर सैलून्स दोबारा खुल गए। इस बीच नामपुर में सैलून कर्मचारी ने कहा, 'कल सलून को साफ किया गया था। सैलून में लोग अप्वॉइंटमेंट लेकर आ रहे हैं। यहां 'यूज़ एंड थ्रो' एप्रन का इस्तेमाल किया जा रहा है।' वहीं, मुंबई में भी नाई की दुकानें और सैलून फिर से खुल गए हैं। 

एक सैलून मालिक ने कहा, 'मैं सरकार को फिर से सैलून खोलने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम हर उपकरण को उनके उपयोग से पहले सैनिटाइज कर देते हैं। सैलून भी हर 2 घंटे में सैनिटाइज किया जाता है। बता दें. मुंबई में कोरोना वायरस के 27 हजार, 134 सक्रिय मामले हैं।

इससे पहले 25 जून को राज्य आपदा एवं पुनर्वास मंत्री विजय वड्डेटीवार ने कहा था राज्य मंत्रिमंडल के बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मानक संचालन प्रक्रिया के तहत स्वच्छता और सफाई के पालन के साथ सैलूनों को खोले जाने की मंजूरी देने पर सहमत हो गए। सैलून फिर खुल सकेंगे। 

उन्होंने बताया था कि सैलूनों में काम करने वाले कर्मी और ग्राहक दोनों के लिए मास्क पहनना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है। वहीं एक तौलिये का इस्तेमाल दूसरे ग्राहक के लिए किया जाना भी मना है। पिछले तीन महीनें में वित्तीय संकटों का सामना करने की वजह से कम से कम 12 नाइयों ने आत्महत्या कर ली।

महाराष्ट्र में एक लाख, 59 हजार से अधिक कोरोने के मामले

आपको बता दें, महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 5,318 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,133 हो गई जबकि मौत के 167 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,273 हो गया। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि दिन में 4,430 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 84,245 हो गई है। अब तक 8,96,874 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गई है। प्रदेश में लोगों के ठीक होने की दर 52.94 प्रतिशत है जबकि महामारी के कारण मृत्युदर 4.57 प्रतिशत है। प्रदेश में 5,65,161 लोग घर पर पृथकवास में हैं जबकि 36,925 संस्थागत पृथकवास में। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा