लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस से होगा, चुनाव शीत सत्र के दौरान

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई,तीन दिसंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव शीत सत्र के दौरान ध्वनिमत से किया जाएगा। विधानसभा का सत्र 22 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

पटोले ने संवाददताओं को बताया कि इस पद के लिए सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी(एमवीए) से उम्मीदवार कांग्रेस विधायक होगा। इस वर्ष फरवरी में राज्य कांग्रेस प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने के लिए पटोले के इस्तीफे से यह पद रिक्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि अभी तक चुनाव नहीं कराए जा सके क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूर्व के सत्रों की अवधि कम रही है। चुनाव प्रक्रिया में कम से कम तीन दिन लगते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के बजाय ध्वनिमत से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

क्रिकेट16 गेंद… और तूफान! हार्दिक पांड्या ने SA के खिलाफ मचा दिया कोहराम

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत