लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी, 'परिवारवाद के नीचे डूब चुका है कांग्रेस का राष्ट्रवाद, ले रही है अंतिम सांसें'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 16, 2019 14:59 IST

PM Modi in Partur: पीएम मोदी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के परतूर में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने महाराष्ट्र के अकोला और परतूर में किया चुनावी जनसभाओं को संबोधितपीएम ने परतूर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लगाया परिवारवाद का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए परतूर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  पीएम मोदी ने परतूर की रैली में कहा, 'परिवारवाद के नीचे कांग्रेस का राष्ट्रवाद डूब चुका है। परिवार भक्ति में ही कांग्रेस को राष्ट्र भक्ति नजर आती है, और यही वजह है कि कांग्रेस आज लड़खड़ा रही है, अंतिम सांस ले रही है।'

मोदी ने कांग्रेस-एनसीपी पर साधा निशाना

पीएम ने महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी राज पर भी सवाल उठाए और उसे मराठवाड़ा के पिछड़नेपन की वजह बताया। मोदी ने कहा, 'कांग्रेस-एनसीपी के शासन का बड़ा नुकसान मराठवाड़ा को हुआ है। 2014 से पहले स्थिति ये थी कि योजनाएं तो मराठवाड़ा के लिए बनती थीं पर विकास कुछ नेताओं का होता था, नेताओं के रिश्तेदारों का होता था' 

पीएम मोदी ने कहा 'महाराष्ट्र को 3-3 मुख्यमंत्री देने के बावजूद मराठवाड़ा की स्थिति में खास अंतर नहीं आया। सड़क, पानी, अस्पताल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी इस इलाके को तरसा दिया गया। मुख्यमंत्रियों का क्षेत्र होने के बावजूद यहां से विकास गायब रहा।'

पीएम मोदी ने परतूर की रैली में कहा, 'इस चुनाव में क्या होगा ये मैं आपको बताता हूं। एनसीपी की घड़ी में 10 पर एक भाई खड़ा है दूसरे 10 पर दूसरा भाई खड़ा है।  इसका मतलब एक भाई 10 सीटें लेकर आएगा और दूसरा भाई भी 10 सीटें लेकर आएगा।'

वहीं तीन तलाक के मुद्दे पर पीएम ने कहा, 'मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के दंश से मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा और महायुती की ही सरकार ने पूरा किया। कांग्रेस और एनसीपी ने मुस्लिम बहनों को न्याय के इस प्रयास को रोकने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन आज एक सख्त कानून बन चुका है।' 

उन्होंने कहा, 'सार्थक और सही विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार में तालमेल बहुत जरूरी है, नीयत साफ होनी बहुत जरूरी है। महाराष्ट्र के सामान्य जन का विकास तब और तेज हो जाता है जब केंद्र के प्रयासों को यहां की सरकार आगे बढ़ाए, उनकों विस्तार दें।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावपितूरअकोलाAkola
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर