लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: सात कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा-कार्रवाई की, भविष्य में रिजल्ट दिखेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 17:36 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: केसी वेणुगोपाल से पूछा गया कि क्या असंतुष्ट विधायकों को विधानसभा चुनाव में मौका नहीं दिया जाएगा तो कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘आप अपना अनुमान लगा सकते हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ किया, खिलाफ कार्रवाई की गई है।आपको भविष्य में उसका परिणाम नजर आयेगा। अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण (जरूरी) है।

Maharashtra Assembly Elections 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानपरिषद के द्विवार्षिक चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की है। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा तथा उसकी चुनाव रणनीतियां तय करने के लिए यहां आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘(महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव में) जिन विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

आपको भविष्य में उसका परिणाम नजर आयेगा। अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण (जरूरी) है।’’ हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने या किन-किन विधायकों ने मतदान के दौरान पार्टी के निर्देश का उल्लंघन किया। जब वेणुगोपाल से पूछा गया कि क्या असंतुष्ट विधायकों को विधानसभा चुनाव में मौका नहीं दिया जाएगा तो कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘आप अपना अनुमान लगा सकते हैं।’

राज्य में 12 जुलाई को हुए द्विवार्षिक विधानपरिषद चुनाव में सात कांग्रेस विधायकों ने ‘क्रॉस-वोटिंग’ की थी। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और उसने अपने प्रत्याशी प्रद्यन सातव के लिए 30 प्रथम वरीयता मत का कोटा तय किया था। उसके बाकी सात मत सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर के खाते में जाने थे। लेकिन सातव को 25 मत और नार्वेकर को 22 प्रथम वरीयता मत मिले।

इसका तात्पर्य है कि कम से कम सात कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। वेणुगोपाल और महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि दोनों नेता राज्य के प्रमुख नेताओं, जिला अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

विधानसभा चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन किया था। कांग्रेस महा विकास अघाडी (एमवीए) का हिस्सा है और इसमें शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भी शामिल है। पार्टी नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह के नतीजे हासिल करने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि वेणुगोपाल और चेन्निथला चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने और कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को मार्गदर्शन देने के लिए मुंबई में दिन भर बैठकें करेंगे। पार्टी के राज्य नेतृत्व के साथ दक्षिण मुंबई के गरवारे क्लब में भी एक बैठक हो रही है।

सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, सांसदों, विधायकों और सहयोगी संगठनों के प्रमुखों की एक संयुक्त बैठक आज दिन में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगी। इस बैठक में पार्टी लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा करेगी और आगामी चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं संगठनात्मक मामलों की समीक्षा की जाएगी तथा रणनीति तैयार की जाएगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?